MP Government Job 2024: सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, यहां निकली 55 पदों पर भर्तियां, 30 अप्रैल से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

MPBDC में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेशन चेक कर लें।
mp recruitment

MP Govt Job/MPBDC Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी बिल्डिंग डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPBDC) ने असिस्टेंट मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 30 अप्रैल है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार mpbdc.mp.gov.in पर जाकर अंतिम डेट से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 5 जून  और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 25 जून को किया जाएगा।

MPBDC Recruitment 2024

कुल पद -55

पदों का विवरण

  • असिस्टेंट मैनेजर (टेक्निकल)- 40 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)- 15 पद

आयु सीमा- न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल है।

योग्यता- इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट ऑफ इंजीनियरिंग (GATE 2022/ 2023/ 2024) का वैलिड स्कोर कार्ड एवं रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए। अभ्यर्थी ने AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/ बीटेक इन सिविल इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि किया हो।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स – 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन डिग्री, समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, जाति / जाति सत्यापन प्रमाण पत्र,राज्य स्तर का मूल निवासी प्रमाण पत्र,रोजगार कार्यालय का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
आधार कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन शुल्क- MPBDC में आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार नोटिफिकेश को जरूर पढ़ लें।

चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा,इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

वेतनमान-पहले दो साल प्रोबेशन पीरियड है जिसमें सैलरी 42,700 रुपये मिलेगी। इसके बाद महीने के 1,35,000 रुपये तक सैलरी मिल सकती है।

https://iforms.mponline.gov.in/

https://iforms.mponline.gov.in/Form/ViewDocs?rt=RuleBooks/154

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews