MP Recruitment : 454 पदों पर निकली है भर्ती, 12 नवंबर तक करें आवेदन, अच्छी सैलरी, जानें एज लिमिट पात्रता डिटेल्स

कर्मचारी चयन बोर्ड में भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPESB MPPEB Recruitment 2025: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-2 सबग्रुप-3 के कैटेगरी के तहत 454 पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 29 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक का समय दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर को दो शिफ्ट में किया जाएगा।आईए जानते है कि एमपीएससी ग्रुप 2 और सब ग्रुप 3 के पदों पर आवेदन के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस के बारें में ……..

MPESB Group 2 Sub Group 3 Recruitment 2025

कुल पद : 454

पदों का विवरण

  • जनरल 146
  • ईडब्ल्यूएस 29
  • एससी 58
  • एसटी 69
  • ईबीसी 152

इन पदों पर होगी भर्ती

  • कनिष्ठ रेशम निरीक्षक
  • बायोकेमिस्ट
  • फील्ड ऑफिसर
  • ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट
  • बायोमेडिकल इंजीनियर
  • निरीक्षक नापतौल
  • ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट टेक्नीशियन
  • प्रयोगशाला तकनीशियन
  • स्वच्छता निरीक्षक
  • प्रयोगशाला सहायक
  • सहायक यंत्री (सिविल)
  • मछ्ली निरीक्षक
  • सहायक यंत्री (विधुत/मैकेनिकल)
  • कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी
  • लैब असिस्टेंट / प्रयोगशाला तकनीशियन

आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 तक 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान या ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री। संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री।

आवेदन शुल्क : जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उनके लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

सैलरी: पोस्ट वाइज 1,77,000 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी।

कब होगी परीक्षा: परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2025/Group_2_Subgroup_3_2025_Rulebook_16102025.pdf

https://esb.mp.gov.in/Advertisement/ADV_2025/Group2_SG3_2025_ADVt_22102025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews