MP Recruitment: 500 पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 33 साल, 17 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता डिटेल्स

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPESB Recruitment 2025: मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) एवं सूबेदार (Stenographer) के 500 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकते है।आईए जानते है आयु सीमा पात्रता और चयन प्रकिया के बारें में………..

MP Police ASI Vacancy 2025

कुल पद: 500

पदों का विवरण

  • सूबेदार के लिए 100 पद
  • असिस्टेंट सब- इंस्पेक्टर के लिए 400 पद

आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।

योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्था से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो। पदानुसार CPCT/ DOEACC द्वारा आयोजित डिप्लोमा परीक्षा/ आईटीआई से कंप्यूटर प्रमाण पत्र/ इंजीनियरिंग/ एमसीए/ बीसीए/ कंप्यूटर साइंस/ पॉलिटेक्निक डिप्लोमा आदि किया हो।

आवेदन शुल्क : आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है, बिना शुल्क के फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों से आने वाले उम्मीदवारों को 560 रुपये और ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग को फीस 310 रुपये जमा करनी होगी। फीस भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। ध्यान रखें कि फीस के अलावा पोर्टल शुल्क 60 रुपये अलग से जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

कब होगी परीक्षा: लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर) में होगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, तार्किक क्षमता (रीजनिंग) और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाने की संभावना है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 3 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
  • आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025
  • लिखित परीक्षा: 10 दिसंबर 2025

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2025/PRT_STENO_LDC_2025_Rulelbook.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews