MPPSC Vacancy : 155 पदों पर निकली है भर्ती, 10 जनवरी से आवेदन, जानें आयु सीमा-योग्यता और डिटेल्स

MPPSC Recruitment 2026: राज्य सेवा परीक्षा 2026 (SSE) के लिए भर्ती प्रक्रिया 10 जनवरी से शुरू होगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 155 पदों को भरा जाएगा।
mppsc

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने राज्य सेवा परीक्षा 2026 (SSE) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।अधिसूचना के अनुसार, आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की विंडो खुलने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन भर सकेंगे। परीक्षा 26 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 16 अप्रैल 2026 को जारी होंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, विकास खण्ड अधिकारी समेत विभिन्न पद भरे जाएंगे। इस बार पीसीएस प्रीलिम्स में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

MPPSC Recruitment 2026 Details :

पदों का विवरण

  • उप जिला दंडाधिकारी / डिप्टी कलेक्टर- 17
  • पुलिस उप अधीक्षक-18
  • वाणिज्य कर अधिकारी-3
  • जिला पंजीयक-1
  • सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहाकारी संस्था-1
  • शहरी विकास एवं आवास विभाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी ख-4
  • अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त-15
  • विकास खंड अधिकारी-5
  • सहायक संचालक-4
  • क्षेत्र संयोजक, विकास खंड अधिकारी-2
  • खाद्य नागरिक आपूर्ति-जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी/सहायक संचालक-1
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी-4
  • विकास खंड महिला सशक्तीकरण अधिकारी-39
  • नायब तहसीलदार-4
  • एक्साइज सब इंस्पेक्टर-10
  • उप पंजीयक-7
  • सहकारिता विस्तार अधिकारी-16
  • सहायक श्रम पदाधिकारी-1
  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी-5
  • अन्य-3
  • कुल- 155 पद

आयु सीमा : गैर वर्दीधारी पदों के लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल तक निर्धारित की गई है। वर्दीधारी पदों के लिए उम्र सीमा 21 से 33 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या शैक्षणिक संस्थान से स्नातक की डिग्री (इंजीनियरिंग/मेडिकल पदों के लिए संबंधित विषय में डिग्री अनिवार्य) होनी चाहिए। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया : प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार के जरिए चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क : एमपी के मूल निवासी/एसी/एसटी ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क रखा गया है। राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन तिथि – 31 दिसंबर 2025
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख – 10 जनवरी 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 9 फरवरी 2026
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन – 15 जनवरी से 11 फरवरी 2026 तक
  • 3000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि -16 फरवरी तक
  • 25000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि – 1 अप्रैल तक

MPPSC SSE notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews