MPPSC 2023: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, चयन प्रक्रिया के संबंध में आयोग ने जारी की यह सूचना, 193 पदों पर होनी है भर्ती, जानें अपडेट

MPPSC

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने दंत शल्य चिकित्सक चयन परीक्षा 2022 (MPPSC Dental surgeon Recruitment 2022)  के संबंध में एक सूचना जारी की है, इसमें चयन प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।  उम्मीदवार MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट अधिक जानकारी देख सकते है। बता दे कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु दंत शल्य चिकित्सा के पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन दिनांक 1 फरवरी 2022 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित व्यवस्था

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर ने दंत शल्य चिकित्सा परीक्षा 2022 की चयन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक सूचना जारी की है। उक्त विज्ञापन के महत्वपूर्ण बिंदु 03 एवं कंडिका आठ के अनुसार परीक्षा में प्राप्त अंकों के गुणानुक्रम के आधार पर विभिन्न श्रेणियों हेतु विज्ञापित पदों के 3 गुना तथा समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन परिणाम, परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंको के एवं “संविदा चिकित्सकों को वरीयता अंक ” के योग के आधार पर किया जाएगा।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई संशोधित व्यवस्था

परंतु संशोधित सूचना के अनुसार परीक्षा में प्राप्त अंकों के गुणानुक्रम के आधार पर विभिन्न श्रेणियों हेतु विज्ञापित पदों के 3 गुना तथा समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन परिणाम, परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के गुणानुक्रम के आधार पर किया जाएगा।  इस परीक्षा के माध्यम से 193 पदों पर भर्ती होगी और चयनित उम्मीदवार को 15600-रु. 39100 + रु. 5400 ग्रेड पे का वेतनमान मिलेगा।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Dental_Surgeon_Examination_2022_Dated_04-07-2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews