MPPEB MPESB: 344 पदों पर होनी है भर्ती, फरवरी में परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, ये रहेंगे नियम, जानें अपडेट

MPPEB

mppeb

MPESB MPPEB Group 2 Sub Group 3 :  एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट है। एमपीईएसबी द्वारा समूह-2 उप समूह-3 भर्ती परीक्षा को लेकर  एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट इसे डाउनलोड कर सकते है। इसके तहत स्वच्छता निरीक्षक, केमिस्ट और समकक्ष के 344 पदों पर भर्तियां होगी।वही परीक्षा से संबंधित नियमपुस्तिका मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है, उम्मीदवार वहां से देख सकते है।

344 पदों पर भर्ती

344 पदों में 333 पदों पर सीधी भर्ती, 01 पर संविदा भर्ती और 10 पर बैकलाग भर्ती होगी। यह परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर,ग्वालियर, सतना, उज्जैन, नीमच, सागर और सीधी केन्द्र पर होगी। यह परीक्षा 13  से 17 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट्स में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट esb mp gov in ओपन करें।
  • होमपेज पर दिए गए Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  • SEARCH TEST ADMIT CARD बॉक्स में 13 अंको का एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चर क्वेश्चन को हल करें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  • प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

https://esb.mp.gov.in/tacs/tac_2022/Group2_SG3_Swashta_Nirikshak_TAC22/default_tac.htm

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews