MPPSC 2023: उम्मीदवारों के लिए अपडेट, इंटरव्यू-पुनरीक्षित पदों की सूचना जारी, 422 पदों पर होनी है भर्ती, जानें अन्य डिटेल्स

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।आयोग ने एमपी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत ईएनटी विशेषज्ञ पद पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा प्रक्रिया के दौरान निरस्त उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इंटरव्यू एवं पुनरीक्षित पदों की सूचना भी जारी की गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है या फिर नीचे दी गई लिंक का प्रयोग कर सकते है।

12 अप्रैल को जारी होंगे कॉल लेटर, 19 को इंटरव्यू

एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिनांक 19 अप्रैल 2023 को लोक सेवा आयोग के ऑफिस में साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं। इसके लिए इंटरव्यू कॉल लेटर एमपीपीएससी इंदौर की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 12 अप्रैल 2023 को अपलोड कर दिए जाएंगे। इसके बाद कैंडीडेट्स डाउनलोड कर सकते हैं।इसके तहत आयोग द्वारा 422 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन प्रतिमाह 15600 रूपए से लेकर 39100 रूपए तक भुगतान किया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

निरस्त उम्मीदवारों की लिस्ट, 10 दिन में भेजे आपत्ति

उपेंद्र कुमार सिंघई, प्रियंका श्रीवास्तव, नीतू प्रजापति, अनुभव श्रीवास्तव,कार्तिकेय मिश्रा, अमृता शुक्ला, मोहम्मद अली मोतीवाला,दीपक परमार,मनसविता रॉय ,शिल्पा राजपूत,अनुपम भूषण बतरा,योगेश सिंह गौरव। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उपरोक्त उम्मीदवारों को अंतिम अवसर दिया गया है। यदि उन्हें लगता है कि उनकी उम्मीदवारी निरस्त नहीं की जानी चाहिए थी तो वह अपना अभ्यावेदन इस विज्ञप्ति के प्रकाशित होने की तिथि दिनांक 29 मार्च 2030 से 10 दिनों के भीतर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत कर सकते हैं।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_No_17346_16-2022_RS_dated_29-03-2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews