
MP Government Jobs 2023 : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग और एमपी पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा 6914 अलग अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छुक उम्मीदवार MPPSC, MPPEB और MPPGCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते है और अन्य जानकारी भी ले सकते है। तीनों भर्तियों का विवरण क्रमवार नीचे दिया गया है।
MPPSC Recruitment
कुल पद-1669
पद का नाम-असिस्टेंट प्रोफेसर
आयु सीमा- आयु सीमा 1 जनवरी 2023 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट की घोषणा की गई है।
शैक्षणिक योग्यता- मास्टर्स के साथ यूजीसी नेट की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के संबंध में डिटेल में जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से देखे जा सकते हैं।
वेतनमान-असिस्टेंट प्रोफेसर की बेसिक सैलेरी पे स्केल लेवल 10 के साथ ₹57700 निर्धारित की गई है। इसके अलावा उन्हें कई भत्ते का भी लाभ दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क – आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किए गए हैं जबकि ओबीसी, पीडब्लूबीडी, एससी, एसटी सहित नॉन क्रीमी लेयर के लिए आवेदन शुल्क 250 निर्धारित किए गए हैं।
चयन प्रक्रिया- परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वही इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन कर चयन सूची जारी की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है। इसके लिए आपको एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। इन पदों के बारे में डिटेल्स मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक किए जा सकते हैं।
MPPGCL Recruitment 2023
कुल पद-453
पदों का विवरण-
- जूनियर इंजीनियर, एकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर, एचआर मैनेजर, आदि समेत कई अन्य के कुल 444 पदों पर नियमित आधार पर भर्ती ।
- मैनेजमेंट एग्जीक्यूटिव, लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव और मैनेजर (एचआर) के कुल 9 पदों संविदा के आधार पर भर्ती ।
- असिस्टेंट इंजीनियर: 19 पद
- एकाउंट्स ऑफिसर: 46 पद
- फायर ऑफिसर: 2 पद
- लॉ ऑफिसर: 2 पद
- शिफ्ट केमिस्ट: 15 पद
- मैनेजर: 10 पद
- जूनियर इंजीनियर: 70 पद
- जूनियर इंजीनियर/असिस्टेंट मैनेजर: 280 पद
- मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव: 4 पद
- लॉ ऑफिसर/लीगल एग्जीक्यूटिव: 4 पद
- मैनेजर: 1 पद
उम्र सीमा – विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा का निर्धारण अलग-अलग किया गया है. वहीं अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी, एससी व एसटी वर्ग को सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।
योग्यता- असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल में बीटेक या बीई की डिग्री , फायर ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थी के पास फायर इंजीनियरिंग की डिग्री,विधि अधिकारी पद के लिए एलएलबी की डिग्री और जूनियर इंजीनियर पद के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।अधिक शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती अधिसूचना को चेक कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क : आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1200 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। हालांकि, मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये ही है।
महत्वपूर्ण तिथियां– रिक्त पदों के लिये ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी से 16 मार्च 2023 तक भरें जा सकेंगे।
चयन प्रक्रिया– इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ऑनलाइन एग्जाम और उसके बाद डीवी राउंड के माध्यम से होगा। जो कैंडिडेट्स ऑनलाइन एग्जाम में सफल हो जाएंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
इन कंपनियों में होगी भर्ती-
- मध्य प्रदेश पॉवर जेनेरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल)
- मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमपीपीटीसीएल)
- मध्य प्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल)
- मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीपीओकेवीवीसीएल)
- मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीएमकेवीवीसीएल)
- मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएकेवीवीसीएल)
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए करियर सेक्शन में जाएं।
- अब यहां अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें।(एक्टिव होने के बाद)
- अब पंजीकरण करें और आवेदन शुरू करें।
- सभी विवरण दर्ज करें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
MPPEB Group 5 Recruitment 2023
कुल पद– 4792 पद
पदों का विवरण
- स्टाफ नर्स-131
- एएनएम-2612
- फार्मासिस्ट 554
- प्रयोगशाला सहायक, लैब टेक्नीशियन, तकनीकी सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन, टेक्निशियन असिस्टेंट, टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट-363
- कनिष्ठ रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर टेक्निशियन-174
- सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी-747
- अन्य-211
आयु सीमा- 18 से 40 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी।
योग्यता- 12वीं पास के साथ ही संबंधित विषय में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए। स्टाफ नर्स पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा और फार्मासिस्ट पदों के लिए आवेदक के पास फार्मासिस्ट में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण तिथियां– इच्छुक कैंडिडेट्स 15 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म में संशोधन 3 अप्रैल 2023 तक कर सकते हैं। परीक्षा 17 जून 2023 में आयोजित की जाएगी।
आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 500 रुपए देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को 250 रुपए शुल्क के रुपए में देना होगा।
चयन प्रक्रिया- आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।
परीक्षा पैटर्न-
- परीक्षा की तारीख 17 जून 2023 को दो पालियों में होगी।
- एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी जाएगी।
- पहला पेपर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगा।
- परीक्षा में कुल 100 नबरों के प्रश्न पूछे जाएंगे।100 अंकों के पेपर में जनरल नॉलेज और टेक्निकल विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- जनरल नॉलेज में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य अभिरूचि के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- जो 25 अंकों का होगा, वहीं टेक्निकल से 75 अंकों के सवाल होंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए साइट पर विजिट करें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

