MPPSC Recruitment 2024: 850 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 29 सितंबर से पहले करें अप्लाई, अच्छी सैलरी, जानें डिटेल्स

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मध्यप्रदेश चिकित्सा परिषद् में स्थायी पंजीयन भी जरूरी है।
MPPSC Exam 2025

MPPSC MO Recruitment 2024: मध्य प्रदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। लोक सेवा आयोग ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in.) के माध्यम से 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के बाद आवेदक 1 अक्टूबर तक 50 रुपये का शुल्क देकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते है। ऑफिस में डॉक्यूमेंट सहित आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। ध्यान रहे उक्त पद के लिए रिक्तियां तीन महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होंगी।

MPPSC Recruitment 2024

कुल पद: 895

पदों का विवरण

  • अनारक्षित श्रेणी: 151
  • अनुसूचित जाति: 90
  • अनुसूचित जनजाति: 421
  • अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण: 151
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 82

आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के तय की गई है। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूटी रहेगी।

योग्यता : आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मध्यप्रदेश चिकित्सा परिषद् में स्थायी पंजीयन

सैलरी : इन पद पर चयनित उम्मीदवार को 15600 – 39100 रुपये प्रतिमाह ग्रेड पे 5400 के अनुसार वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क : आवेदन करने वाले SC/ST/OBC के आवेदकों को 250 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी वर्गों के लिए 500 रुपये ही जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया : डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बेसिस पर।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ दिनांक 30 अगस्त 2024 से।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट दिनांक 29 सितंबर 2024 दोपहर 12:00 बजे तक।
  • एमपीपीएससी के ऑफिस में डॉक्यूमेंट सहित एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 4 अक्टूबर 2024
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 3 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 दोपहर 12:00 बजे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यकतानुसार आवेदन पत्र भरें।इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करने से पहले उसे दोबारा जांच लें।
  • ऑनलाइन भुगतान प्रक्रिया पूरी करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना न भूलें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews