आयुध निर्माणी खमरिया में निकली 119 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन, जानें पात्रता और वेतन

sarkari jobs

Ordnance Factory Recruitment 2023: आयुध निर्माणी खमरिया जबलपुर में डेंजर बिल्डिंग वर्कर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार 21 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। पदों की कुल संख्या 119 है।

पात्रता 

जिनके पास ट्रेड एओसीपी( एनसीटीवीटी) के पूर्व प्रशिक्षु जिनके पास गोला बारूद और विस्फोटकों के निर्माण और संचालन में कारखाने का प्रशिक्षण और अनुभव है, वे आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों का आयुध फैक्ट्री बोर्ड की आयुध कारखाने में एसीओपी व्यापार के प्रशिक्षु भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट प्रदान की जाएगी।।

सैलरी

नियुक्ति के बाद 19900+डीए वेतन के रूप में प्रदान किया जाएगा।

भर्ती के नियम

1 साल के लिए उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद उनके टेन्योर को 4 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। जनरल के लिए रिक्त पदों की संख्या 23, ओबीसी के लिए 11, एससी के लिए 26, एसटी के लिए 39, ईडब्ल्यूएस के लिए 20 और एक्स सर्विसमैन के लिए 20 हैं। इच्छुक उम्मीदवार http://munitionsindia.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें। (Official Notification Link )

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews