
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मेडिकल फील्ड में काम करने वाली युवाओं के लिए मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government Jobs 2022) पाने का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश (NHM MP) ने अनुबंध (Contract) के आधार पर असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर, पब्लिक हेल्थ मैनेजर, कम्युनिटी प्रोसेस कंसल्टेंट, MIS डेटा असिस्टेंट और फिजियोथेरेपिस्ट समेत 91 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया जारी है और 20 फरवरी लास्ट डेट है।
यह भी पढ़े.. सिर्फ गहने ही नहीं, चाय भी सोने के कप में पीते थे Bappi Lahiri, इतना खास था प्याला
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एमपीएनएचएम द्वारा दोनो ही विज्ञापनों में विज्ञापित पदों के लिए संविदा के आधार पर भर्ती की जानी है। संविदा समाप्ति की तारीख 31 मार्च 2022 निर्धारित है, हालांकि, इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
MP Government Jobs 2022: NHM MP Recruitment 2022
कुल पद-91
पदों का विवरण
असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर – 23 पद
पब्लिक हेल्थ मैनेजर – 32 पद
कम्युनिटी प्रोसेस कंसल्टेंट- 1 पद
एमआईएस डाटा असिस्टेंट- 1 पद
फिजियोथेरेपिस्ट – 34 पद
आयु सीमा- आवेदकों को 21 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए थी और 1 जनवरी, 2022 को 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष तक की छूट शामिल रहेगी।
चयन प्रक्रिया- कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। विभिन्न पदों पर की जा रही भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।
अलग अलग पद के लिए अलग अलग योग्यता-
असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर- सोशल वर्क/सोशियोलॉजी/सोशल साइंस/पब्लिक हेल्थ में पीजी या किसी अन्य विषय में पीजी सहित 3 साल का अनुभव ।
पब्लिक हेल्थ मैनेजर-किसी भी विषय में स्नातक सहित कंप्यूटर में डिग्री/डिप्लोमा।
कम्युनिटी प्रोसेस कंसल्टेंट –4 साल के अनुभव के साथ सोशल वर्क/सोशियोलॉजी/सोशल साइंस/पब्लिक हेल्थ में पीजी या एमबीए या किसी अन्य विषय में पीजी।
MIS डाटा असिस्टेंट पद -उम्मीदवार का कंप्यूटर साइंस या आईटी में PG या PGDCA के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या कंप्यूटर साइंस/आईटी में डिप्लोमा।
फिजियोथेरेपिस्ट-बीपीटी / ऑक्यूपेशनल थेरेपी में स्नातक होना अनिवार्य।
सैलरी- चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 40,000 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते है।
कैसे करें आवेदन- इन पदों पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nhmmp.gov.in/Default.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।। एमपी एनएचएम द्वारा इन पदों के लिए किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकर न किए जाने की घोषणा की गयी है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

