MP Recruitment 2025 : 1000 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 15 नवंबर से पहले करें आवेदन, 1 लाख तक सैलरी, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड और पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट नजदीक है।आईए जानते है आयु सीमा योग्यता और आवेदन शुल्क....
sarkari naukari 2026

MP Recruitment 2025 : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर और सूबेदार के 500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।आवेदन फॉर्म में 27 अक्टूबर से 15 नवंबर तक सुधार का मौका मिलेगा। मंडल ने ग्रुप-2 सबग्रुप-3 के कैटेगरी के तहत 454 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 12 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन के लिए 29 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक का समय दिया जाएगा।  पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने 131 विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।आवेदन की लास्ट डेट 15 नवंबर 2025 है।इसके माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (ग्रेड-II), जूनियर इंजीनियर (ग्रेड-III), पॉली केमिस्ट और ऑफिस असिस्टेंट के पदों को भरा जाएगा।

MPESB Police Recruitment 2025

कुल पद: 500 पद

पदों का विवरण

  • सूबेदार: 28 पद
  • सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, विशेष सशस्त्र बल): 95 पद
  • सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, अन्य सशस्त्र बल): 377 पद

आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदावरों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा।

सैलरी :वेतनमान लेवल-9 । ₹36,200 से 1,14,800 प्रतिमाह तक होगा

कब होगी परीक्षा: लिखित परीक्षा 9 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और केंद्र की जानकारी परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

आवेदन की लास्ट डेट: 10 नवंबर 2025

MPESB Group 2 Sub Group 3 Recruitment 2025

कुल पद : 454

पदों का विवरण

  • जनरल 146
  • ईडब्ल्यूएस 29
  • एससी 58
  • एसटी 69
  • ईबीसी 152

इन पदों पर होगी भर्ती

  • कनिष्ठ रेशम निरीक्षक
  • बायोकेमिस्ट
  • फील्ड ऑफिसर
  • ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट
  • बायोमेडिकल इंजीनियर
  • निरीक्षक नापतौल
  • ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट टेक्नीशियन
  • प्रयोगशाला तकनीशियन
  • स्वच्छता निरीक्षक
  • प्रयोगशाला सहायक
  • सहायक यंत्री (सिविल)
  • मछ्ली निरीक्षक
  • सहायक यंत्री (विधुत/मैकेनिकल)
  • कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी
  • लैब असिस्टेंट / प्रयोगशाला तकनीशियन

आयु सीमा: 1 जनवरी 2025 तक 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार के मानदंडों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान या ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री। संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री।

आवेदन शुल्क : जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं, उनके लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

सैलरी: पोस्ट वाइज 1,77,000 रुपये तक बेसिक सैलरी दी जाएगी।

कब होगी परीक्षा: परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

आवेदन की लास्ट डेट: 12 नवंबर

MPPGCL Recruitment 2025

कुल पद : 131

पद का नाम: असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, पॉली केमिस्ट और ऑफिस असिस्टेंट

पदों का विवरण

  • असिस्टेंट इंजीनियर (ग्रेड-I) 45
  • जूनियर इंजीनियर (ग्रेड-III) 60
  • पॉली केमिस्ट 10
  • ऑफिस असिस्टेंट (ग्रेड III) 16

आयु सीमा: 18-40 वर्ष तक। 1 जनवरी 2025 के आधार पर आयुसीमा की गणना की जाएगी।

योग्यता:मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में BE/B.Tech या AMIE की डिग्री।असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए  कम से कम 3 साल का अनुभव होना जरूरी है। जूनियर इंजीनियर के लिए लगभग 5 साल का अनुभव अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क : अनारक्षित वर्ग-1200 रुपये, एमपी के मूल निवासी एससी, एसटी, नॉन क्रीमिलेययर ओबीसी, दिव्यांगजन, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार- 600 रुपये

चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।

सैलरी: ₹19,500 प्रति माह से लेकर ₹1,77,500 प्रति माह तक की सैलरी दी जाएगी।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2025

https://esb.mp.gov.in/Advertisement/ADV_2025/Group2_SG3_2025_ADVt_22102025.pdf

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2025/Group_2_Subgroup_3_2025_Rulebook_16102025.pdf

https://esb.mp.gov.in/rulebooks/RB_2025/PRT_Subedar_SI_2025_rulebook_23102025.pdf

https://mppgcl.mp.gov.in/CAREER/4811/Rulebook_Rectt_Phase-II_4811_15102025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews