MP Government Jobs: एमपी वाणिज्यिक कर विभाग में निकली 245 पदों पर भर्ती, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

MP Government Jobs: एमपी वाणिज्यिक कर विभाग में निकली 245 पदों पर भर्ती, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

MP Government Jobs: मध्य प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग (MP Commercial Tax Department Recruitment) ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्सेशन असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन भी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है।

भर्ती की संख्या

कुल रिक्त पदों की संख्या 245 हैं। 121 पद टैक्सेशन असिस्टेंट और 95 पद कमर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर के लिए रिक्त है।

पात्रता

किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/कॉलेज/संस्थान से स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पात्रता से संबंधित अन्य जानकारी के लिए एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर (यहाँ क्लिक करें) देखें।

आवेदन प्रक्रिया

जनरल कैटेगरी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 510 रुपये है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप आवेदन कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कमर्शियल डिपार्टमेंट के ऑफिशयल वेबसाइट https://mptax.mp.gov.in/mpvatweb/ पर जाएं।
  • होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews