
Madhya Pradesh Public Service Commission : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 (State Service Preliminary Exam 2023) पर ताजा अपडेट सामने आया है। आयोग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आयोजित होने वाली राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के आवेदन की डेट आगे बढ़ा दी है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर घोषित की गई थी।
दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा (MPPSC PCS Prelims Exam 2023) के लिए 22 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जो 21 अक्टूबर तक चले, लेकिन कई उम्मीदवारों के आवेदन ना कर पाने के चलते आयोग ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक एमपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम के लिए आवेदन नहीं किया था, वे अब 08 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राज्य सेवाओं में कुल 227 रिक्तियों को भरा जाएगा।
दिसंबर में होगी परीक्षा
MPPSC की ओर से कोई सर्कुलर या शुद्धि पत्र जारी नहीं हुआ है लेकिन एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 8 नवंबर 2023 कर दी गई है। उम्मीदवारों का चयन योग्यता प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, PET/PST परीक्षा (कुछ भूमिकाओं के लिए), दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया और यदि आवश्यक समझा जाए तो शारीरिक साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 17 दिसंबर को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहेगी और एडमिट कार्ड 8 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा।
क्या लिखा है शुद्धि पत्र में
एमपी लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा शुद्धिपत्र में राज्य सेवा परीक्षा 2023 / राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 ऑनलाइन आवेदन अवधि में वृद्धि की सूचना दी गई है। आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों की पूर्ति हेतु “राज्य सेवा परीक्षा- 2023” का विज्ञापन क्रमा दिनांक 05.09.2023 एवं “राज्य वन सेवा परीक्षा- 2023” का विज्ञापन क्रमांक 33/2023, दिनांक 06.10.2023 आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी किया गया है।
चूंकि राज्य वन सेवा (लिखित एवं साक्षात्कार) परीक्षा 2023 के दूसरे चरण में शामिल होने के लिए उन्हें राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सम्मिलित होना एवं अर्ह होना अनिवार्य होता है।
आयु सीमा-योग्यता और आवेदन शुल्क
वर्दीधारी पदों के लिए आयु 1 जनवरी 2024 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तक ही होनी चाहिए, वहीं अन्य पदों के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच है। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है। योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी क्षेत्र में स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी।वही सामान्य/अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों और मध्य प्रदेश के बाहर के राज्यों के आवेदकों से आवेदन शुल्क या 500 रुपये लिया जाएगा और मध्य प्रदेश के भीतर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

