MP Government Jobs: मध्यप्रदेश बिजली उत्पादन कंपनी में निकली 191 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन, जानें डिटेल

hurl recruitment 2024

MP Government Jobs 2024: मध्यप्रदेश बिजली उत्पादन कंपनी (Madhya Pradesh Power Generating Company Limited) ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जूनियर इंजीनियरिंग (सिविल) के लिए 6, जूनियर इंजीनियर (प्लांट) के लिए 21, पॉली केमिस्ट के लिए 3, प्लांट असिस्टेंट के लिए 139, स्टाफ नर्स के लिए 14 और ड्रग कॉर्डिनेटर के लिए 8 पद रिक्त हैं। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। जूनियर इंजीनियर पद के लिए डिप्लोमा/BE/B.Tech की डिग्री होना अनिवार्य है। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रत्येक प्रश्न पर एक अंक दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर MPPGCL JE Recruitment के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी को दर्ज करें। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें और भविष्य के संदर्भ में प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews