MP Recruitment 2025: उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, 2100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 26 मार्च से पहले करें आवेदन, जानें आयु सीमा पात्रता

अनारक्षित वर्ग और एमपी के बाहर के अभ्यर्थियों 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये परीक्षा शुल्क तय किया गया है।
mppsc

MPPSC Assistant Professor Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपीपीएससी ने सहायक प्राध्यापक के 2117 पदों निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मार्च 2025 तक दोपहर 12 बजे तक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।

आवेदन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in या www.mppsc.mp.gov.in पर जाना होगा। यह भर्ती उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 27 वषियों के टीचिंग पदों के लिए हैं।  इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से विस्तार से देख सकते हैं।

MPPSC Recruitment 2025

कुल पद : 2117

पदों का विवरण

  • कंप्यूटर एप्लिकेशन 07
  • बॉटनी 190
  • केमिस्ट्री 199
  • मैथिमेटिक्स (Mathematics) 177
  • फिजिक्स 186
  • ज्यूलॉजी 187
  • हिन्दी 113
  • पॉलिटिकल साइंस 124
  • इकोनॉमिक्स 130
  • इंग्लिश 96
  • हिस्ट्री 97
  • कॉमर्स 111
  • कंप्यूटर साइंस 87
  • सोशियोलॉजी 92
  • जियोग्राफी 96
  • उर्दू 03
  • स्टेटिस्टिक्स 08
  • जियोलॉजी 15
  • संस्कृत प्राचार्य 02
  • म्यूजिक 02
  • संस्कृत लिट्रेचर 03
  • संस्कृत व्याकरण 01
  • योग विज्ञान 01
  • मराठी 01
  • संस्कृत ज्योतिष 01
  • वेदा 01
  • स्पोर्ट्स ऑफिसर 187

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र एमपी के निवासियों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। गैर निवासियों के लिए अधिकतम आयुसीमा 33 वर्ष तय की गई है।

योग्यता: उम्मीदवारों का संबंधित विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों का NET/SLET/SET उत्तीर्ण हो या पीएचडी की डिग्री उनके पास होनी चाहिए। पदानुसार विस्तृत योग्यता अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: आवेदन के दौरान अनारक्षित वर्ग और एमपी के बाहर के अभ्यर्थियों 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये परीक्षा शुल्क तय किया गया है।

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी : असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों एकेडमिक पे लेवल-10 के मुताबिक 57,700 रुपये प्रति माह वेतन वेतन दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews