MP Recruitment : युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 380 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन शुरू, 20 मार्च से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस/समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मध्य प्रदेश राज्य दंत चिकित्सा परिषद के साथ स्थायी पंजीकरण होना जरूरी है।
MPPSC

MPPSC Recruitments 2025 : मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने  डेंटल सर्जन के लिए 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।डेंटल सर्जरी में स्नातक या समकक्ष तथा भारतीय दंत चिकित्सा परिषद से रजिस्ट्रीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC Recruitment 2025

कुल पद: 385

पदों का विवरण

  • आरक्षित वर्ग के लिए 99 पद।
  • अनुसूचित जाति के लिए 58 पद।
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 98 पद।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 92 पद और 38 पद शामिल है।

आयु सीमा: आयु सीमा 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी, जैसा कि सरकारी नियमों के तहत होता है।

योग्यता: बीडीएस (bachelor of dental surgery) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त की गई हो। उम्मीदवार का मध्य प्रदेश राज्य दंत चिकित्सा परिषद के साथ स्थाई पंजीकरण होना चाहिए।

सैलरी: चुने गए उम्मीदवारों को 15,600 – 39,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, जो सरकारी मानकों के अनुसार होगा।

चयन प्रक्रिया: चयन परीक्षा के अंतर्गत वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की OMR आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में प्राप्त अंकों के गुणानुक्रम के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के लिए विज्ञापित पदों के तीन गुना तथा समान अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन परिणाम, परीक्षा तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के गुणानुक्रम के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क :आवेदन शुल्क निम्नलिखित श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है:

  • सामान्य वर्ग: 500 रुपए + जीएसटी
  • आरक्षित वर्ग: 250 रुपये + जीएसटी
  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/मध्य प्रदेश के मूल निवासी: 250 रुपए
  • मध्य प्रदेश से बाहर के उम्मीदवार: 500 रुपए

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक एमपीपीएससी वेबसाइट (mppsc.nic.in) पर जाएं।
  • अब एमपीपीएससी डेंटल सर्जन 2025 की तलाश है और ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक।
  • बुनियादी विवरण प्रदान करके स्वयं को पंजीकृत करें।
  • इसके बाद, आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_Dental_Surgeon_(Public_Health_And_Medical_Education_Deprt)_2024_Dated_31_12_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews