MP Recruitment : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, विभिन्न डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पदों पर होगी भर्ती, 21-22 सितम्बर को साक्षात्कार, ये दस्तावेज जरूरी

aiims jobs

MP Recruitment : मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आयुष विभाग के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर पदों पर साक्षात्कार की डेट घोषित कर दी गई है। यह इंटरव्यू 21-22 सितम्बर को भोपाल में आयोजित होंगे, जिसमें विभिन्न पदों पर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की भर्ती होगी।

इस तरह से होगा चयन

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिये एमपी ऑनलाइन द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गये थे। आयुष संचालनालय की चयन समिति द्वारा इन पदों पर साक्षात्कार एवं कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा।

ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

साक्षात्कार के लिये दिनांक, स्थान एवं समय निर्धारित किया गया है। सरल क्रमांक-1 से 79 तक 21 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से और सरल क्रमांक-80 से 158 तक 22 सितम्बर को चयन प्रक्रिया होगी। चयन प्रक्रिया आईटीआई कैम्पस रायसेन रोड गोविंदपुरा भोपाल में सम्पन्न होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी www.ayush.mp.gov.in पर अपलोड की गई है।सबसे अहम बात ये है कि यदि उम्मीदवार निश्चित तारीख और तय समय पर नहीं पहुंचता है तो उसकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण दस्तावेज-

योग्यता संबंधित जरूरी दस्तावेज की मूल प्रति और स्वप्रमाणित छायाप्रति
अनुभव प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
सीपीसीटी स्कोर कार्ड
फोटो पहचान पत्र- आधार कार्ड, वोटर आई़डी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस

http://www.ayush.mp.gov.in/images/info%2015.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews