MP Teacher Recruitment: यहां अलग अलग पदों पर निकली है भर्ती, 20 जुलाई से पहले करें APPLY, जानें नियम और पात्रता

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Job Alert 2022)  में शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में अतिथि विद्वान, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में गेस्ट फैकल्टी, दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र  में अतिथि शिक्षकों के अलग अलग पदों पर भर्ती निकली है। इनकी लास्ट डेट 5 जुलाई से लेकर 20 जुलाई के बीच है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 5 वेदर सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में भारी बारिश -बिजली गिरने का अलर्ट, 4 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी द्वारा संचालित 3 कोर्स में विजिटिंग फैकेल्टी के लिए जॉब नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 5 जुलाई 2022 रखी गई है।एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी जेनेटिक इंजीनियरिंग और एमएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स के लिए गेस्ट फैकल्टी के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 5 जुलाई 2022 तक ईमेल एड्रेस ajheadsbt@gmail.com पर अपना सीवी सेंड कर सकते हैं। इसके बाद रिक्रूटमेंट प्रोसीजर शुरू हो जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए Dr. Anjana Jajoo, Head, SBT, DAVV, Indore से उनके ईमेल एड्रेस ajheadsbt@gmail.com एवं Phone: 07312470373, 9893789779 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को भी पढकर अधिक जानकारी ले सकते है या फिर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

DDU-KK Recruitment 

डीएवीवी के अंतर्गत ही दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र ( Deen Dayal Upadhyaay kaushal Kendra,Indore) के अंतर्गत 9 विषयों को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों (Guest Faculty) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2022 है और सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को इसकी सूचना 18 जुलाई 2022 तक DDU-KK द्वारा दे दी जाएगी।

दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र (DDU- KK) द्वारा 09 विषयों Nutrition and Dietics
,Landscape Design, Logistics and Supply (Cargo Management), डिजिटल मार्केटिंग ,फिटनेस न्यूट्रीशन, Interior Design, Export- Import Management, अंग्रेजी और कम्यूटर में पढ़ाने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग एवं इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2022 शाम 5:00 बजे से पहले अपना एप्लीकेशन फॉर्म और रिज्यूमे इस लिंक https://forms.gle/6TMg3vamGxRbWaD48 पर भेज सकते हैं।

IMS Recruitment

डीएवीवी की तरफ से IMS (Institute of Management Studies) में मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स ,ऑपरेशंस मैनेजमेंट, बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिसटिक्स ,बिजनेस कम्युनिकेशन, ई- कॉमर्स, डिजास्टर मैनेजमेंट ,हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और मेडिकल से संबंधित विषयों के लिए सत्र 2022-23 के लिए विजिटिंग फैकल्टी की पोस्ट के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन फॉर्म और रिज्यूम ( मेंशनिंग स्पेशलाइजेशन) IMS, DAVV, INDORE को 20 जुलाई 2022 से पहले भेज सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए DAVV की ऑफिशल वेबसाइट www.dauniv.ac.in पर विजिट करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews