MPESB Recruitment 2024: नर्सिंग ऑफिसर सहित 1000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 30 दिसंबर से आवेदन शुरू, जानें अन्य डिटेल्स

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड, भोपाल द्वारा समूह 5-के अंतर्गत स्टाफ नर्स पैरामेडिकल एवं अन्य समकक्ष पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के लिए नियम पुस्तिका जारी कर दी गई है।इसके तहत 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPESB Group-5 Recruitment 2024-25 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एमपीईएसबी ने ग्रुप 5 के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत नर्सिंग ऑफिसर, स्टॉफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, स्पीच थेरेपिस्ट, ईईजी टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2024 से शुरू होगी, जो कि 13 जनवरी, 2025 तक चलेगी ।आवेदन फॉर्म में करेक्शन की सुविधा 30 दिसंबर 2024 से 18 जनवरी 2025 तक चलेगी। MPESB की ओर इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1170 पदों पर भर्ती की जाएगी।बता दे कि इससे पूर्व में भी दिनांक 22 नवंबर 2024 को MPESB द्वारा ग्रुप 5 के आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था परंतु उसे किसी कारण से निरस्त कर दिया गया था जिसके बाद आज दिनांक 20 दिसंबर 2024 को एक बार फिर से नई रुल बुक जारी कर दी गई है।

MPESB GROUP 5 Recruitment 2025

कुल पद: 1170

आयु सीमा: 18 वर्ष से 40 वर्ष -सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए, 18 वर्ष से 45 वर्ष -अनुसूचित जाति ,जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर एवं महिला उम्मीदवारों के लिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 से की जाएगी

योग्यता: अभ्यर्थी का आधार पंजीयन होना अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।

परीक्षा फीस: ₹500 अनारक्षित वर्ग, ₹250 मध्य प्रदेश के मूल निवासी एवं अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर एवं महिला उम्मीदवारों के लिए।

परीक्षा का आयोजन: दो शिफ्ट में -प्रातः 09 से 11:00 बजे तक एवं दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक डेट – 30 दिसंबर 2024
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम डेट- 13 जनवरी 2025
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की प्रारंभिक तिथि- 30 दिसंबर 2024 से
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि – 18 जनवरी 2025
  • परीक्षा की डेट – 15 फरवरी 2025 से प्रारंभ

https://esb.mp.gov.in/Rulebooks/RB_2024/G5_StaffNurse_RuleBook_2024_20122024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews