MPESB Recruitment 2026: 2306 पदों पर निकली भर्ती, 200 पटवारी पद भी शामिल, 18 अगस्त तक करें आवेदन, देखें नोटिफिकेशन

MPESB Recruitment 2026: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने 2306 पदो के लिए भर्ती निकाली है। इसमें सबसे अधिक 530 पद मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में सहायक उप निरीक्षक के लिए हैं। पटवारी के 200 पदों पर भर्ती भी इसी संयुक्त परीक्षा के माध्यम से होगी।
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत विभिन्न विभागों और सरकारी संस्थानों में पटवारी, सहायक लेखापरीक्षक, डेटा एंट्री ऑपरेटर और पंचायत समन्वय अधिकारी सहित कुल 2,306 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या MP Online पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचायत राज संचालनालय, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन, उद्योग संचालनालय, मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, पॉलिटेक्निक कॉलेज, विकास प्राधिकरण और अन्य सरकारी संस्थानों में नियुक्ति दी जाएगी।

MPESB नोटिफिकेशन के अनुसार पटवारी के 200 पदों पर भी इसी भर्ती परीक्षा के माध्यम से भरे जाएंगे। इन सभी पदों का जिलावार विवरण अलग से जारी किया गया है। इसमें पटवारी पद के लिए अलग पात्रता, आयु सीमा और चयन संबंधी नियम लागू होंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ लें और योग्यतानुसार पद के लिए आवेदन करें।

MPESB Recruitment Details (Group-2 Sub-group-4 )

कुल पद: 2,306

पदों का विवरण:

  • मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सहायक उप निरीक्षक सहित) 530
  • पंचायत राज संचालनालय 373
  • एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन 118
  • आयुक्त सहकारिता 105
  • महिला एवं बाल विकास विभाग 88
  • उद्योग संचालनालय 45
  • अन्य विभाग एवं संस्थान 1,047

​शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक  की डिग्री।कंप्यूटर ज्ञान / CPCT स्कोर कार्ड अनिवार्य है। (पटवारी पद के लिए चयन होने पर 3 वर्ष की प्रोबेशन अवधि के भीतर भी CPCT परीक्षा उत्तीर्ण करने की छूट दी गई है।) मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है। योग्यता की अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

​आयु सीमा: ​न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ​अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। आयु सीमा में सरकारी नियमों के तहत छूट मिलेगी।
​
आवेदन शुल्क: ​सामान्य वर्ग के लिए 500, एससी, एसटी, ओबीसी, EWS और दिव्यांग (केवल MP मूल निवासी) के लिए 250 रुपए शुल्क रखा गया है। एमपी ऑनलाइन क्यॉस्क के माध्यम से 60 या रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से 20 रुपए अतिरिक्त देय होगा।

​चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा पैटर्न: 200 अंकों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान व अभिरुचि, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य प्रबंधन से प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा की मेरिट सूची और संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन ) के आधार पर नियुक्ति की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 4 अगस्त 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
  • ​आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 18 अगस्त 2026
  • ​परीक्षा प्रारंभ तिथि: 22 सितंबर 2026 से

MPESB Group-2 Sub-group-4 Combined Recruitment Exam Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews