MPESB : सितंबर में कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा, 2 पालियों में होगी, 2784 पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

MPESB Exam: मध्य प्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से 2,784 पदों को भरा जाना है।
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) भर्ती परीक्षा 2026 की तिथि में संशोधित किया है। अब यह परीक्षा 5 अगस्त की बजाय 17 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अंतर्गत समूह-2 (उप समूह-1) में कुल 2,784 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।

कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जाएगी। ​प्रथम पाली का सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रखा गया है। इसमें रिपोर्टिंग का समय सुबह 7:00 से 8:00 बजे का रहेगा। ​द्वितीय पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक और रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तय किया गया है।

परीक्षा शुरू होने से लगभग 7 से 10 दिन पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किए जाएंगे।  इसके बाद अभ्यर्थी अपने 13 अंकों के आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि का उपयोग कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ​अभ्यर्थी किसी भी आधिकारिक अपडेट, एडमिट कार्ड व परीक्षा निर्देश के लिए समय-समय पर esb.mp.gov.in पर विजिट करते रहें।

अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान

  • लिखित परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय मिलेगा।
  • परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से एक या दो घंटे पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
  • परीक्षा केंद्र पर ई-प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, या वोटर ID) लाना अनिवार्य रहेगा।
  • यह ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, कंप्यूटर और कृषि संबंधित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।​
  • लिखित परीक्षा में न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन आवश्यक होगा, इसलिए निर्धारित रिपोर्टिंग समय पर ही केंद्र पर पहुंचें

MPESB NEW NOTIFICATION

MPESB NOTIFICATION 2

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews