MPESB Recruitment 2026: 291 पदों पर निकली है भर्ती, एज लिमिट 40 साल, 30 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल्स

MP Group 5 Vacancy 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया सोमवार( 16 मार्च 2026) से शुरू होगी। आइए जानते हैं डिटेल्स...
mpesb exam

MPESB Bhopal

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने समूह 5 के अंतर्गत स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की प्रारंभ तिथि 13 मार्च और अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 थी, जिसमें मंडल ने परिवर्तन किया है। इस संबंध में एक नया डेट अपडेट नोटिस भी जारी किया गया है।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए मध्य प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंस, कौशल विकास संचालनालय, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय समेत कुल 9 विभागों और कार्यालयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

MPESB Recruitment Details

​भर्ती निकाय: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयम मण्डल, भोपाल (MPESB)

पद का नाम: स्टाफ नर्स, ​लैब टेक्नीशियन और लैब अटेंडेंट, ​फार्मासिस्ट ग्रेड-2 ​,आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी कंपाउंडर, ड्रेसर ग्रेड-2, ​रेडियोग्राफर, ओटी टेक्नीशियन और अन्य तकनीकी पद

कुल पद: 291

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria): भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। संबंधित पद के अनुसार डिप्लोमा, डिग्री या सर्टिफिकेट कोर्स और मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण होना आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit): ​न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से की जाएगी।  ​मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और महिला उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) और महिला अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 वर्ष की छूट दी जाएगी, जिससे उनके लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee): सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। अनारक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये और आरक्षित वर्ग (मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांगजन) के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 250 रुपये निर्धारित है। कियोस्क के जरिए फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को 60 रुपये पोर्टल शुल्क के रूप में भी देने होंगे। रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के जरिए लॉगइन कर फॉर्म भरने पर 20 रुपये पोर्टल शुल्क भरने होंगे।

चयन प्रक्रिया : ​चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। यह परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी। मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 15,500 रुपये से लेकर 91,300 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। ​इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

​महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • ​नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: मार्च 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू: 16 मार्च 2026
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 30 मार्च 2026
  • ​आवेदन में सुधार (Correction) की अंतिम तिथि: 4 अप्रैल 2026
  • ​परीक्षा शुरू होने की तिथि: 15 अप्रैल 2026

MPESB Group 5 Recruitment Notification

mpesb new notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews