MPPEB MPESB Recruitment: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 1100 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 17 मार्च तक करें आवेदन, जानें डिटेल्स

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
mpesb exam

MPESB Bhopal

MPPEB MPESB Recruitment : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एमपी कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा समूह-1 उपसमूह-3 भर्ती के तहत असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत कई 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 11 मार्च से पहले वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 16 मार्च 2025 है।

इसके अलावा एमपीईएसबी ने ग्रुप 4 के तहत असिस्टेंट ग्रेड III, स्टेनोग्राफर और कई अन्य पदों पर भी भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 मार्च 2025 से जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी अंतिम तिथि यही है। वहीं 22 मार्च 2025 तक फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा।

MPESB Group 1 Sub Group 3  Jobs

कुल पद: 157

पदों का विवरण

  • सीधी भर्ती- 139 पद
  • सीधी भर्ती बैकलॉग- 08 पद
  • संविदा भर्ती- 10 पद

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: एमबीए/एम कॉम/एम एससी/सीए/आईसीडब्ल्यूए/बी.ई/बीटेक/बैचलर डिग्री/मास्टर्स डिग्री/एमबीबीएस डिग्री आदि की शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थियों के पास होनी चाहिए। विस्तृत शैक्षिक योग्यता अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं राज्य के ओबीसी/एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 250 रुपये एप्लिकेशन फीस सब्मिट करनी होगी। फीस का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट।

सैलरी: वेतन पदानुसार 32800 से 177500 रुपये तक प्रति माह तक होगा। पद के मुताबिक इसमें बदलाव भी संभव है।

कब होगी परीक्षा : परीक्षा संभावित रूप से 15 मई 2025 से दो पालियों में प्रारंभ होगी। प्रथम पाली की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे रिपोर्ट करना होगा। दूसरी पाली के लिए 12.30 बजे रिपोर्टिंग टाइम रखा गया है। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 फरवरी 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 मार्च 2025
  • आवेदन में संशोधन की तिथि: 25 फरवरी 2025 से 16 मार्च 2025 तक
  • परीक्षा की तिथि: 15 मई 2025 से प्रारंभ

MPESB Group 4 Recruitment 

कुल पद: 966

पदों का विवरण

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की यह सरकारी नौकरी भर्ती सीधी और बैकलॉग दोनों पदों के लिए है। इसमें स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट ग्रेड-3, कोडिंग क्लर्क, रिसेप्शनिस्ट, टेलीफोन ऑपरेटर, डॉक्यूमेंटलिस्ट, स्टोर कीपर समेत विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली गई है।

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (हायर सेकेंडरी) होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर योग्यता भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (UGC, NIELIT, पॉलिटेक्निक, ITI, NCVT, SCVT मान्यता प्राप्त) या CPCT परीक्षा पास होनी चाहिए। हिंदी टाइपिंग – 20 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी – 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर की स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है।

आवेदन शुल्क: सामान्य/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 560 रुपये, एससी/एसटी/ओबीसी अभ्यर्थियों को 310 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसमें 60 रुपये पोर्टल चार्ज के रूप में लिए जा रहे हैं।

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट/स्टेनोग्राफी टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा: भर्ती के लिए 3 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी । पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। परीक्षा में कुल 100 अंकों के लिए 100 सवाल पूछे जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews