MPPEB MPESB 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 3000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

MPPEB

mppeb

MPPEB MPESB Recruitment/MPPEB Group 4 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा समूह 4 के अंतर्गत सहायक ग्रेड 3, स्टेनोटायपिस्ट, शीघ्रलेखक हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा- 2023 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से भी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।इसके तहत 3047 पदों पर भर्ती होगी और चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 19500 से 62000 तक वेतनमान दिया जाएगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  1. सबसे पहले कर्मचारी चयन मंडल भोपाल की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in ओपन करें।
  2. होमपेज पर दिए गए Latest Updates पर क्लिक करें।
  3. अपनी परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें।
  4. SEARCH TEST ADMIT CARD बॉक्स में 13 अंको का एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर कैप्चर क्वेश्चन को हल करें।
  5. आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
  6. प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें।

महत्वपूर्ण निर्देश

  1. डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।
  2. निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
  3. मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी।
  4. (नियमपुस्तिका के अनुसार) UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।
  5. टी.ए.सी. के द्वितीय भाग में स्वहस्ताक्षरित फोटो लगाना अनिवार्य है।मण्डल की वेबसाईट https://esb.mp.gov.in पर परीक्षा से संबंधित मॉकटेस्ट उपलब्ध है।
  6. अभ्यर्थी इसके माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया से अवगत होकर ही परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयें।
  7. परीक्षा हाल में प्रवेश बायोमेट्रिक पद्धति की प्रक्रिया उपरांत दिया जायेगा।
  8. परीक्षा समाप्ति के पश्चात् अभ्यर्थी द्वारा अर्जित किया गया स्कोर कम्प्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  9. मूल प्रवेश-पत्र तथा मूल पहचान-पत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र में ले जाना निषिद्ध है।
  10. परीक्षा हाल में किसी भी प्रकार के केल्कुलेटर, बीपर्स, पेजर्स, मोबाईल,सेल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रिक उपकरण आदि पूर्णतः वर्जित है।

Link here – https://esb.mp.gov.in/e_default.html

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews