MPPEB MPESB: रिटायर्ड कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 25 जनवरी से पहले करें Apply

government job

MPPEB MPESB 2023:  अगर आप रिटायर्ड कर्मचारी या अधिकारी है तो यह खबर आपके काम की है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (Madhya Pradesh employees Selection Board ) द्वारा रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए सरकारी भर्ती निकाली गई है। इसके आवेदन की लास्ट डेट 25 जनवरी है।

एमपी व्यापमं द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश / भर्ती / पात्रता परीक्षाओं के लिये सुपरवाइजर एवं केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति हेतु पैनल तैयार किया जाना है। इस प्रयोजन के लिए दिसम्बर 2016 के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों से निम्नानुसार आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। दोनों पद के लिए जारी आधिकारिक सूचना एवं आवेदन का प्रारूप इसी समाचार में नीचे उपलब्ध कराया गया है।

कौन कर सकता है आवेदन-  म.प्र. शासन / भारत सरकार के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से सेवानिवृत्त हुए ऐसे प्रथम श्रेणी अधिकारी जो इस क्षेत्र में कम से कम स्नातकोत्तर उपाधि की योग्यता रखते हों। अखिल भारतीय सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी / केन्द्र सरकार से सेवानिवृत्त हुए ऐसे अधिकारी जो संयुक्त सचिव स्तर से नीचे के न हो।

कैसे करें आवेदन- केन्द्रीय पर्यवेक्षक हेतु उक्त अनुसार आवेदन करने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों के विरूद्ध कोई विभागीय / अपराधिक / न्यायालयीन प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिये इस हेतु आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप मंडल की website esb mp पर उपलब्ध है।

वेतनमान- मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में नियुक्त केन्द्रीय पर्यवेक्षकों को मंडल द्वारा समय-समय पर निर्धारित दर अनुसार मानदेय + वाहन भत्ता की पात्रता होगी जो वर्तमान में मानदेय रू. 4000/- एवं वाहन भत्ता 300 /- प्रति दिवस है।आवेदन पत्र अंतिम तिथि 25/01/2023 तक संचालक, म.प्र. कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल को प्रेषित किया जा सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews