Hindi News

MPPSC 2022 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, दिसंबर में राज्य वनसेवा की मुख्य परीक्षा, नवंबर अंत तक तय होंगे परीक्षा केंद्र, विभिन्न पदों पर होनी है भर्ती

Written by:Pooja Khodani
Published:
MPPSC 2022 : उम्मीदवारों के लिए अपडेट, दिसंबर में राज्य वनसेवा की मुख्य परीक्षा, नवंबर अंत तक तय होंगे परीक्षा केंद्र, विभिन्न पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य वनसेवा मुख्य परीक्षा 2022 पर अपडेट है। यह परीक्षा अगले महीने  दिसंबर को आयोजित की जाएगी, इसके लिए नवंबर अंत तक  परीक्षा केन्द्र तय किए जाएंगे, इसको लेकर आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है।इसके माध्यम से 15 पदों पर भर्ती की जाएगी।

दिसंबर में होगी परीक्षा, जल्द जारी होंगे रोल नंबर

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 10 दिसंबर को राज्य वनसेवा परीक्षा-2022 आयोजित की जाएगी।इसके लिए 25 नवंबर तक केन्द्र तय कर दिए जाएंगे और फिर प्रारंभिक परीक्षा में चयनित अभ्यार्थियों को रोल नंबर जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा के माध्यम से पंद्रह पदों पर भर्तियां की जाएगी। ये सभी पद परियोजना क्षेत्रपाल के रखे है।बता दे कि राज्य वनसेवा परीक्षा-2022 को लेकर आयोग ने दिसंबर 2022 में विज्ञापन जारी किया था और प्रारंभिक परीक्षा मई में आयोजित की गई थी और फिर रिजल्ट जारी किया गया था। अब इसमें चयनित अभ्यर्थी अब दस दिसंबर को होने वाली वनसेवा मुख्य परीक्षा में बैठेंगे और इन्हें चयनित होने पर एक ही पद पर नियुक्तियां मिलेगी।

राज्य वन सेवा 2023 परीक्षा पर अपडेट

  • एमपीपीएससी द्वारा होने वाली राज्यसेवा परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे उम्मीदवार जिनके पास विज्ञान व तकनीकी संकाय की डिग्री होती है, वे राज्यसेवा के साथ वनसेवा में भी शामिल होते है। दोनों परीक्षाएं साथ ही आयोजित होती है, लेकिन इस बार अलग-अलग परीक्षा रखी गई है।
  • एमपी राज्य वन सेवा 2023 परीक्षा का आयोजन रविवार, 17 दिसंबर 2023 को किया जाएगा। एग्जाम दो पालियों में होगा। इसके अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 8 दिसंबर, 2023 को जारी किए जाएंगे।
  •  राज्य सेवा के माध्यम से विभिन्न विभागों में 229 पद भरें जाएंगे। इसमें राज्य वन सेवा भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 139 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 126 वन रेंजर पदों के लिए हैं।
  • सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 1,77,500 रुपये  तो वन रेंजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक वेतन मिल सकता है। राज्य सरकार की अन्य सुविधाएं इन्हें मिलेंगी। अगले कुछ दिनों में परीक्षा केंद्र तय होने के बाद रोलनंबर जारी होंगे। अभ्यर्थी ध्यान दें कि परीक्षा में बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews