
MPPSC Recruitment 2022-23 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल विभिन्न परीक्षाओं के इंटरव्यू के शेड्यूल जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी ले सकेंगे। हालांकि उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां भी लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।
कुल 50 पदों पर भर्ती
बता दे कि इन विभिन्न परीक्षाओं के लिए कुल 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
एमपीपीएससी वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान पद के लिए इंटरव्यू शेड्यूल
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है जिसमें वैज्ञानिक अधिकारी जीव विज्ञान पद के लिए इंटरव्यू की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इंटरव्यू का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच किया जाना है। इसके लिए साक्षात्कार पत्र एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 18 फरवरी से उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”405930″ /]
एमपीपीएससी टीबी रोग विशेषज्ञ के लिए इंटरव्यू शेड्यूल
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा टीबी रोग विशेषज्ञ पद के लिए भी इंटरव्यू शेड्यूल कर दिया गया है। इंटरव्यू का आयोजन एमपीपीएससी के कार्यालय में 15 फरवरी को होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 5 फरवरी से उपलब्ध कराए जाएंगे।
[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”405931″ /]
एमपीपीएससी रेडियोलॉजिस्ट इंटरव्यू की तारीख
बता दें कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के वैसे उम्मीदवार, जिन्होंने रेडियोलॉजिस्ट पद के लिए आवेदन किया है। उनके इंटरव्यू शेड्यूल कर दिए हैं। 16 फरवरी को इंटरव्यू की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए इंटरव्यू कॉल लेटर 6 फरवरी से आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”405932″ /]
