MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 29अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, इन परीक्षाओं पर जानें महत्वपूर्ण अपडेट

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023, MPPSC Recruitment : MPPSC के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसके लिए डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

मध्य प्रदेश शासन के आयुष विभाग द्वारा व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी ओपन की गई है। चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस क्रम में आज पांचवी नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं।

व्याख्याता जराहियत के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन

मध्यप्रदेश शासन हेतु व्याख्याता जराहियत के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे। वही आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं आयोग कार्यालय में अभिलेख सहित आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है। वहीं आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में की जाएगी। वही अभ्यर्थी 4 सितंबर से 30 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन शुल्क देकर आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का कार्य पूरा कर सकते हैं।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”484038″ /]

व्याख्याता इलाज वित्त तदबीर के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती

वही व्याख्याता इलाज वित्त तदबीर के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अगस्त 2023 दोपहर 12:00 बजे से शुरू होंगे। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2023 दोपहर 12:00 बजे निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में की जाएगी। वही आयोग कार्यालय में अभिलेख जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 4 सितंबर से 30 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन शुल्क के साथ आवेदन में त्रुटि सुधार का कार्य पूरा कर सकेंगे।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”484039″ /]

शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक : उम्मीदवारी निरस्त

इसके अलावा शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक के पद हेतु उम्मीदवारी निरस्त किए जाने के संबंध में भी विज्ञप्ति जारी की गई है। आवेदकों से प्राप्त आपत्ति अभ्यावेदन अमान्य कर मामले में विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है। बता दें कि शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक परीक्षा 2021 के कुल 11 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था।

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति 16 जून 2023 को हुए साक्षात्कार की उम्मीदवारी निरस्त किए गए आवेदकों की सूची जारी की गई थी। सात दिवस की अवधि में आपत्ति अभ्यावेदन के समक्ष प्रस्तुत किए जाने थे। वहीं कुछ अभ्यर्थियों द्वारा आपत्ति अभ्यावेदन आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे। इन 5 आवेदकों के द्वारा प्रस्तुत आपत्ति अभ्यावेदन आयोग के विचार उपरांत अमान्य कर दिए गए हैं। इसके साथ ही इनकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”484040″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews