MPPSC ADPO Exam Result 2021 : जारी किया एमपीपीएससी ने एडीपीओ परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने भर्ती सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है।
result

MPPSC ADPO Exam Result 2021 : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। लंबे इंतजार के बाद आयोग ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे है वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने भर्ती सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 का रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है। इस परीक्षा में शामिल 219 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है साथ ही आयोग ने उन उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की है अब उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन कराने के लिए बुलाया जाएगा।

गौरतलब है कि एमपीपीएससी ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 18 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा परिणाम दिनांक 04 जनवरी 2023 को घोषित किया गया। इन पदों के लिए आवेदकों के साक्षात्कार 04 मार्च 2024 से 04 अप्रैल अप्रैल 2024 तक आयोजित किए गए है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दी गई स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते है।

ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर ADPO परीक्षा 2021 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर, उम्मीदवार का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब, अभ्यर्थी रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • इसके बाद, उम्मीदवार भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews