MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

NHPC Recruitment

MPPSC Assistant Professor Recruitment: सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार इन पदों पर भारती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट mponline.gov.in पर जाना होगा। 15 दिसंबर तक इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

जो अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। यह शुल्क श्रेणियां के हिसाब से विभाजित किया गया है। अन्य सभी श्रेणियां के लिए यह 500 रुपए रखा गया है लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को इसके लिए सिर्फ ढाई सौ रुपए चुकाने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।

ऐसे करें आवेदन

  • इन पदों पर भर्ती के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही आपको असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिंक दिखाई देगी।
  • आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे एक पोर्टल खुलेगा। इस पोर्टल पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की लिंक दी गई है।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक आवेदन खुलेगा, जिसमें अपनी जानकारी अच्छी तरह से दर्ज कर दें।
  • सारी जानकारी दर्ज करने के बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • आवेदन शुल्क की प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें और इसकी एक प्रिंट अपने पास अवश्य रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews