MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, राज्यसेवा परीक्षा पर भी नई अपडेट, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitments 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। आयोग ने डेंटल सर्जन परीक्षा 2022 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया है।वही राज्यसेवा परीक्षा की तारीख में त्रुटि सुधार संंबंधित भी सूचना जारी की गई है। कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा नीचे उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से इंटरव्यू शेड्यूल और अन्य की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।

डेंटल सर्जन परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 1712 में बताया गया है कि, मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत दंत शल्य चिकित्सक कुल 193 वैकेंसी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए इंटरव्यू एमपी लोक सेवा आयोग के ऑफिस में दिनांक 30 मई से 2 जून के बीच कुल चार दिवस में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू कॉल लेटर पीएससी मध्य प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर 19 मई से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कैंडीडेट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्यसेवा परीक्षा पर भी अपडेट

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा एक सूचना जारी करके बताया गया है कि दिनांक 2 मई 2023 को नईदुनिया एवं अन्य समाचार पत्रों में जो सूचना प्रकाशित हुई है वह त्रुटिपूर्ण है। सूचना क्रमांक 2 में परीक्षा की सही तारीखों की जानकारी दी गई। मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा सूचना क्रमांक 2 में बताया गया कि राज्यसेवा मुख्य परीक्षा 2021 की महत्वपूर्ण तिथि विन्यास निम्नानुसार रहेगा:-
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 30 मई 2023
ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट- 20 जून 2023 दोपहर 12:00 बजे तक।
ऑनलाइन एप्लीकेशन में करेक्शन- 1 जून से 22 जून तक।
एडमिट कार्ड- 10 जुलाई 2023 से।
परीक्षा अवधि- 17 जुलाई से 22 जुलाई तक।

विलंब शुल्क के साथ त्रुटि सुधार

दिनांक 20 जून को दोपहर 12:00 बजे के बाद से 27 जून दोपहर 12:00 बजे तक- 3000, दिनांक 27 जून को दोपहर 12:00 बजे के बाद से 5 जुलाई दोपहर 12:00 बजे तक- 25000, ₹3000 विलम्ब शुल्क के साथ प्रस्तुत आवेदनों में दिनांक 29.06.2023 ( दोपहर 12:00 बजे) तक तथा ₹25000 विलम्ब शुल्क के साथ प्रस्तुत आवेदन पत्रों में दिनांक 07.07.2023 (दोपहर 12:00 बजे) तक विहित शुल्क का भुगतान कर त्रुटि सुधार किया जा सकेगा।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Interview_Schedule_Dental_Surgeon_Exam__2022_Dated_09_05_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_No_02_Main_Exam_2021_Dated_09_05_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews