MPPSC : चयनित चिकित्सा अधिकारियों के लिए अपडेट, ऑनलाइन कॉउंसलिंग से होगी पद-स्थापना, इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड भी जारी

MPPSC

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के चयनित उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। चयनित चिकित्सा अधिकारियों की पद-स्थापना अब ऑनलाइन कॉउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी।इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिये मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 925 चिकित्सा अधिकारियों की पद-स्थापना की कार्यवाही ऑनलाइन कॉउंसलिंग से की जायेगी। ऑनलाइन कॉउंसलिंग में चिकित्सक को सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।ऑनलाइन कॉउंसलिंग के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश, कॉउंसलिंग समय-सारणी और पोर्टल लिंक वेबसाइट www.health.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई जा रही है।

MPPSC Veterinary Assistant surgen Officer Exam Admit Card

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ/ पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 एवं प्राचार्य प्रथम-श्रेणी, उप संचालक, प्राचार्य द्वितीय-श्रेणी एवं सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा-2023 के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड भी कर सकते हैं।पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा के तहत 129 पदों पर भर्ती होना है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें ,जिससे आपकी स्क्रीन पर एमपी ऑनलाइन लिमिटेड द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए बनाए गए डेडीकेटेड पोर्टल का पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ/ पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी परीक्षा 2023 Admitcard पेज ओपन हो जाएगा। यहां पर एप्लीकेशन नंबर एवं जन्मदिन भरकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

http://103.36.71.56/Portal/Examinations/MPPSC/2023/AdmitCard/V23Login.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews