MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 9 जून को सहायक प्राध्यापक परीक्षा ,इन शहरों में बनेंगे केंद्र, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2022 का आयोजन 9 जून को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन संभागीय और जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। इसके तहत 800 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।
MPPSC

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगले सप्ताह सहायक प्राध्यापक और ग्रंथपाल व क्रीडा अधिकारी भर्ती परीक्षा-2022 आयोजित होना वाली है। 9 जून को होने वाली यह परीक्षा आठ विषयों में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती के लिए होगी।इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते है।

खास बात ये है कि जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश के बाद वंचित अतिथि विद्वानों को भी परीक्षा में सम्मिलित करने की अनुमति देने के साथ ही आयु सीमा में छूट और अनुभव को प्राथमिकता दी गई है।

इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा – इस परीक्षा का आयोजन आयोजन इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, रीवा, सागर, शहडोल और उज्जैन संभागीय /जिला मुख्यालय पर किया जाएगा ।

कितने पदों पर होगी भर्ती- सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आठ विषयों के 826 पदों के लिए रखी गई है। इसमें बाटनी (126), कामर्स (124), अंग्रेजी (200), हिन्दी (116), इतिहास (77), गृह विज्ञान (42), गणित (124), संस्कृत (17) शामिल है। वहीं, 129 खेल अधिकारी और 200 ग्रंथपाल के पद रखे हैं।

परीक्षा पैटर्न- परीक्षा 9 जून रविवार को ऑफलाइन पद्धति से होगी। यह परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी। प्रथम प्रश्नपत्र -सामान्य अध्ययन का होगा जिसका समय प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा एवं द्वितीय प्रश्नपत्र -संबंधित विषय का होगा जिसका समय दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews