MPPSC Recruitment 2024: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, 19 जनवरी से आवेदन, अप्रैल में परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

MPPSC

MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश के लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। आयोग ने हाल ही में राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत राज्य सेवा परीक्षा 2024 के विभिन्न विभागों में 60 पद और राज्य वन सेवा परीक्षा के जरिए 14 सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी।इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होगी और 18 फरवरी तक जारी रहेगी।परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक 20 अप्रैल 2024 से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

आयु सीमा-योग्यता :

  • राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो। गैर वर्दीधारी पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो वहीं वर्दीधारी पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • इसके अलावा राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का विज्ञान/ इंजीनियरिंग/ तकनीकी की किसी भी शाखा में स्नातक उपाधि प्राप्त की हो। अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 21 वर्ष एवं 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी। राज्य सेवा परीक्षा 2024 के लिए सिर्फ आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
  • किसी भी तरह के मैन्युअल अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन-पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।वहीं राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन के पास इंजीनियरिंग/तकनीकी में स्नातक होना चाहिए।

पदों का विवरण- राज्यसेवा में डिप्टी कलेक्टर के कुल 15, डीएसपी के 22, नगर पालिक अधिकारी द्वितीय श्रेणी का एक, जनपद सीईओ के सात, वाणिज्यिक कर निरीक्षक के 10, आबकारी उपनिरीक्षक का एक, नगर पालिक अधिकारी (तृतीय श्रेणी) के चार पद घोषित किए गए हैं।

कब होगी परीक्षा – इसकी प्रारंभिक परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल को 2 पाली में होगा।पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी।इसके बाद दोपहर 2.15 से 4.15 बजे तक सामान्य अभिरुचि परीक्षण के पेपर होंगे। इच्छुक उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन या MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

कैसे होगा चयन- राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा के जरिए आवेदकों का चयन प्रांरभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।  प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी 2024 तक
  • आवेदन की लास्ट डेट- 18 फरवरी 2024 तक
  • आवेदन में त्रुटि सुधार 22 जनवरी से 20 फरवरी तक

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews