MPPSC : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 3 परीक्षाओं पर अपडेट, आवेदन-चयन प्रक्रिया को लेकर शुद्धि पत्र जारी, विभिन्न पदों पर होना है भर्ती

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा चिकित्सा विभाग में चिकित्सा अधिकारी चयन परीक्षा 2024 और सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के लिए व्‍याख्‍याता अस्थि बाधितार्थ 2023 वैकेंसी के संबंध में शुद्धि पत्र जारी किया गया है।
mppsc

MPPSC MO Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एक बार फिर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mppsc.mp.gov.in.) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर की ओर से जारी शुद्धि पत्र में बताया गया है कि, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मप्र के लिए चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों पर पूर्ति के लिए  चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2025, दोपहर 12:00 बजे और ऑफिस में डॉक्यूमेंट जमा करने की लास्ट डेट 31 जनवरी 2025 शाम 6:00 बजे तक है।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • लोक सेवा आयोग मध्य प्रदेश द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन हेतु चिकित्सा अधिकारी के पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन क्रमांक 09/2024 दिनांक 08.08.2024 को आयोग की वेबसाइट जारी किया गया था।
  • विभाग के सीधी भर्ती के नियमित पद के समकक्ष संविदा पदों पर 5 वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण करने वाले संविदा अधिकारियों की कुल संख्या के 50 प्रतिशत अथवा विभाग में सीधी भर्ती के रिक्त पद के 50 प्रतिशत तक के पद (दोनो में से जो कम हो), संविदा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए आरक्षित रखे जाएंगे।
  • इन निर्देशों के अधीन आरक्षण सुविधा का एक बार लाभ लेने के पश्चात या नियुक्ति प्राप्त कर लेने (ज्वाईनिंग) के उपरांत उन्हें पुनः लाभ की पात्रता नहीं होगी।

MPPSC Recruitment 2024: वैकेंसी विवरण

कुल पद : 895

पदों का विवरण

  • अनारक्षित श्रेणी: 151
  • अनुसूचित जाति: 90
  • अनुसूचित जनजाति: 421
  • अन्य पिछड़ा वर्गों के लिए आरक्षण: 151
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 82

आयु सीमा और योग्यता: उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के तय की गई है। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूटी रहेगी। उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मध्यप्रदेश चिकित्सा परिषद् में स्थायी पंजीयन

आवेदन शुल्क , चयन प्रक्रिया और वेतन : आवेदन करने वाले SC/ST/OBC के आवेदकों को 250 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी वर्गों के लिए 500 रुपये ही जमा करना होगा।डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बेसिस पर चयन किया जाएगा।चयनित उम्मीदवार को 15600 – 39100 रुपये प्रतिमाह ग्रेड पे 5400 के अनुसार वेतन मिलेगा।

MPPSC: 15 दिसंबर को होगी राज्य पात्रता परीक्षा 2024

  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (STATE ELIGIBILITY TEST 2024) 15 दिसंबर को एक सत्र में दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।प्रदेशभर के 12 शहरों में 323 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
  • यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR SHEET आधारित होगी।  प्रत्येक अभ्यर्थी को दो प्रश्नपत्र हल करने होंगे, जिनमें शिक्षण व शोध अभिवृत्ति और ऐच्छिक विषय रखा है। ये सभी आब्जेक्टिव रहेंगे।परीक्षा में संगीत, गणित, कंप्यूटर साइंस, रक्षा व रणनीतिक अध्ययन, अंग्रेजी, हिंदी, फिजिक्स, भूगोल, रसायन सहित कई विषय रखे गए हैं।
  • एमपी SET परीक्षा में पेपर- I और पेपर- II होता है। पेपर I और पेपर II के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर 1 में 100 अंकों के 50 प्रश्न होंगे और इसे 1 घंटे में पूरा करना होगा। पेपर 2 में 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 2 घंटे का वक्त मिलेगा।
  • एमपी एसईटी लिखित परीक्षा 20 विषयों में आयोजित की जाएगी, जिसमें दो पेपर होंगे। परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगें। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा।
  • उम्मीदवारों के लिए पहला प्रश्न पत्र हल करना अनिवार्य है, जिसमें सामान्य शिक्षण और शोध योग्यता के प्रश्न होंगे। दूसरा प्रश्न पत्र वैकल्पिक होगा जिसमें उम्मीदवार द्वारा चयनित विषय के प्रश्न होंगे।

Lecturer Orthopedically Handicapped 2023: इंटरव्यू से होगा चयन

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग के लिए व्‍याख्‍याता अस्थि बाधितार्थ 2023 भर्ती के संबंध में एक शुद्धि पत्र जारी किया गया है, जिसमें परीक्षा के बजाय अब इंटरव्यू के माध्यम से चयन की बात कहीं गई है।
  • इसमें कहा गया है कि मूल विज्ञापन में उक्त पदों की पूर्ति प्रतियोगी परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन विज्ञापन के संदर्भ में ऑनलाइन प्रस्तुत आवेदन-पत्रों की संख्या लिखित परीक्षा के लिए अपेक्षित संख्या से कम होने के कारण उक्त पदों की पूर्ति केवल साक्षात्कार द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया है।
  • अब चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। अर्हताकारी परीक्षा में प्राप्त अंकों के गुणानुक्रम के आधार पर विज्ञापित पदों के लिए संख्या में तथा समान अंक अर्जित करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा बशर्ते कि पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध हों।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Medical_Officer_2024_Dated_12_12_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_Medical_Officer_2024_Dated_08_08_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Corrigendum_Lecturer_OH_2023_Dated_11_12_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews