MPPSC SSE 2025: 16 फरवरी को होगी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 158 पदों पर होना है भर्ती, इन 5 परीक्षाओं पर भी अपडेट

16 फरवरी को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स के लिए एडमिट कार्ड 11 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
MPPSC Recruitment

MPPSC PCS Notification 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी 2025 को समाप्त हो गई है।हालांकि ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार विंडो 19 जनवरी 2025 तक खुली रहेगी।इसके लिए प्रति सत्र 50 रुपये का करेक्शन शुल्क देना होगा।

16 फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी।सामान्य अध्ययन का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं सामान्य अभिरुचि परीक्षण पेपर दोपहर 02.15 बजे से 4.15 तक होगा।उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 11 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 भर्ती अभियान का लक्ष्य 158 पदों पर भर्ती करना है। परीक्षा के माध्यम से 10 एसडीएम, 22 उप पुलिस अधीक्षक, 10 अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, 65 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 14 वित्त विभाग, 7 सहकारी निरीक्षक सहित 158 पद भरे जाएंगे। इसमें 38 अनारक्षित, 24 एससी, 48 एसटी, 35 ओबीसी और 13 ईडब्ल्यूएस के लिए सीटें आरक्षित हैं।

सहायक प्राध्यापक चयन परीक्षा 2022

  • MPPSC द्वारा सहायक प्राध्यापक चयन परीक्षा 2022 के अंतर्गत इतिहास विषय के पद के लिए साक्षात्कार की सूचना जारी की है। विज्ञप्ति में लिखा है कि मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के लिए सहायक प्राध्यापक (इतिहास) परीक्षा-2022 के कुल-77 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 17.02.2025 से आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।
  • उपरोक्त पद हेतु आयोग द्वारा योग्य आवेदकों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट से दिनांक 07.02.2025 से डाउनलोड किए जा सकते है। साक्षात्कार हेतु अर्ह आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें।

5 परीक्षाओं का सिलेबस भी जारी

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा दंत चिकित्सक परीक्षा 2024, सहायक पंजीयन परीक्षा 2024, खनि अधिकारी परीक्षा 2024, सहायक प्रबंधक परीक्षा 2024 और उपसंचालक प्राचार्य वर्ग 2 एवं सहायक संचालक तकनीकी परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। सबकी डायरेक्ट लिंक इस समाचार में उपलब्ध है।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Assistant_Professor_History_Exam_2022_Dated_17_01_2025.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_and_Exam_Plan_Dental_Surgeon_Exam_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_and_Exam_Plan_Assistant_Registrar_Exam_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_and_Exam_Plan_Mining_Officer_Exam_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_and_Exam_Plan_Assistant_Manager_Exam_2024.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Syllabus_and_Exam_Plan_Principal_Grade_I_II__DD_AD_Exam_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews