MPPSC Recruitment 2025 : 120 पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें आवेदन

सेलेक्‍शन ओएमआर बेस्ड रिटन एग्जाम के आधार पर होगा। पहले उम्‍मीदवारों को यह परीक्षा देनी होगी और फिर इंटरव्यू लिए जाएंगे।
mppsc

MPPSC FSO Recruitment 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के  120 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 27 अप्रैल तक आवेदन कर सकते है।

फॉर्म भरने के साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करने की भी अंतिम तिथि भी 27 अप्रैल निर्धारित की गई है।उम्मीदवार 29 अप्रैल तक आवेदन में सुधार कर सकते है।ध्यान रहे इस भर्ती में आयुसीमा की गणना 10वीं कक्षा में उल्लेखित जन्मतिथि के मुताबिक 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

MPPSC FSO Recruitment 2025

कुल पद: 120

पदों का विवरण

  • सामान्य 28
  • ईडब्ल्यूएस 10
  • ओबीसी 38
  • एससी 16
  • एसटी 28

आयुसीमा: न्यूनतम उम्र 21 वर्ष पूरी कर ली हो और अधिकतम उम्र 40 वर्ष की आयु पूरी न की हो। आयुसीमा की गणना 10वीं कक्षा में उल्लेखित जन्मतिथि के मुताबिक 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

योग्यता: फूड सेफ्टी ऑफिसर बनने के लिए आवेदकों के पास फूड टेक्नोलॉजी/डेयरी/बायोटेक्निलॉजी/ऑयल टेक्नोलॉजी/एग्रीकल्चरल साइंस/वेटरनिटी साइंस/बायोकेमिस्ट्री/माइक्रोबायोलॉजी/केमिस्ट्री/मेडिसिन में बैचलर या मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

सैलरी: 36200-114800 रुपये बेसिक वेतन होगा।समय-समय पर राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक मंहगाई भत्ता और अन्य भत्ते भी सैलरी में जुड़ेंगे।

चयन प्रक्रिया: सेलेक्‍शन ओएमआर बेस्ड रिटन एग्जाम के आधार पर होगा। पहले उम्‍मीदवारों को यह परीक्षा देनी होगी ।इसमें सफल होने के बाद उन्‍हें इंटरव्‍यू के लिए बुलाया जाएगा, उसके बाद फाइनल सेलेक्शन होगा।

आवेदन शुल्क: फॉर्म भरने के लिए सामान्य/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एमपी के आरक्षित वर्गों को 250 रुपये शुल्क चुकाना होगा। पोर्टल चार्ज के 40 रुपये अतिरिक्त होंगे। वहीं 50 रुपये करेक्शन चार्ज हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर Register या New Registration पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अप्‍लाई नाउ पर क्‍लिक करके मांगी गई डिटेल्‍स भर दें।
  • यहां कुछ डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें और इसका प्रिंटआउट भी ले लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews