MPPSC Recruitment : उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, इस परीक्षा पर अपडेट, ऑनलाइन आवेदन के लिए लेट फीस लिंक ओपन, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

एमपीपीएससी के उम्मीदवार सहायक प्राध्यापक परीक्षा के तहत 30 अप्रैल तक लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन कर कर सकते है, यह परीक्षा 9 जून को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई डिटेल्स को पढ़ सकते है।
MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2024 : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।अगर आप असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2022 के लिए तय तारीख तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए है तो लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते है, इसके लिए आयोग ने लिंक ओपन कर दी है, जो 30 अप्रैल तक खुली रहेगी।

30 अप्रैल तक कर सकेंगे लेट फीस के साथ आवेदन

जानकारी के अनुसार,  मप्र उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित चयन परीक्षा 2022 में ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक ओपन कर दी गई है। एप्लीकेशन फॉर्म दिनांक 22 अप्रैल से प्रारंभ होंगे और ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2024 है। अपनी ऑनलाइन एप्लीकेशन में दिनांक 2 मई 2024 तक संशोधन कर सकते हैं। इसके लिए लेट फीस के रूप में ₹25000 जमा करने होंगे। यह परीक्षा 9 जून को आयोजित की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा आठ विषयों के 826 पदों के लिए रखी गई है। इसमें बाटनी (126), कामर्स (124), अंग्रेजी (200), हिन्दी (116), इतिहास (77), गृह विज्ञान (42), गणित (124), संस्कृत (17) शामिल है। वहीं, 129 खेल अधिकारी और 200 ग्रंथपाल के पद रखे हैं।

आयु सीमा में छूट

बता दे कि आयोग इस बार उन उम्मीदवारों को मौका देगा, जिन्हें पहले अतिथि विद्वान का अनुभव और आयु सीमा का लाभ नहीं दिया गया था। वैसे अतिथि विद्वानों को दस वर्ष की आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके तहत असिस्‍टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए अब सहायक प्राध्‍यापक बनने के लिए उम्र सीमा 58 साल कर दी है, हालांकि अभी एमपी में प्राध्‍यापक के रिटायरमेंट की उम्र 65 साल है।वही प्राध्यापक, चिकित्सक, स्टाफ नर्स और अन्य सेवाओं में भी 65 साल की सेवानिवृत्ति आयु है, बाकी विभागों में 62 वर्ष चल रहा है।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/AP_Librarian_Sports_Officer_Exam_2022_Vigyapti_Dated_12_04_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews