MPPSC Recruitment 2025: फूड सेफ्टी ऑफिसर के विभिन्न पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख तक सैलरी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन?

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
mppsc

MPPSC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी (Food Safety Officer) के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होगी और 10 अगस्त 2025 (रात 12 बजे तक) तक चलेगी।आवेदन करने के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीख , परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। त्रुटि सुधार केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा, जिसके लिए प्रति सत्र 50 रुपये का शुल्क देय होगा। नाम में किसी भी प्रकार का संशोधन मान्य नहीं होगा। आवेदन-पत्र में हुई किसी भी त्रुटि का सुधार परीक्षा अथवा साक्षात्कार के स्तर पर नहीं किया जा सकेगा।

MPPSC Food Safety Officer Recruitment

कुल पद: 67

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना हेतु केवल वही जन्मतिथि मान्य होगी, जो अभ्यर्थी की 10वीं कक्षा (हाई स्कूल) की अंकसूची में दर्ज हो।

योग्यता:  खाद्य प्रौद्योगिकी,डेयरी प्रौद्योगिकी,जैव प्रौद्योगिकी,तेल प्रौद्योगिकी,कृषि विज्ञान,पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव-रसायन,सूक्ष्म जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, मेडिसिन में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन, पीजी या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। या फिर कोई अन्य बराबर का योग्यता जो केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

आवेदन शुल्क : मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC (NCL), EWS और दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी श्रेणियों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

सैलरी: हर महीने ₹36,200 से ₹1,14,800 के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें राज्य सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2025 दोपहर 12:00 बजे तक।
  • ऑनलाइन एप्लीकेशन में त्रुटि सुधार 16 जुलाई से 12 अगस्त दोपहर 12:00 बजे तक।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Advt_Food_Safety_Officer_Exam_2025_Dated_23_06_2025.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews