
MPPSC Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मप्र लोक सेवा आयोग ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (MP SET) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होगी और 20 नवंबर तक चलेगी। 30 अक्टूबर से 22 नवंबर के बीच आवेदन फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। ध्यान रहे आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।बता दे कि एमपी सेट 2025 परीक्षा का आयोजन हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्तियों के लिए किया जाता है।परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन के समय अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं।कुल 31 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
MPPSC SET Recruitment Details
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (जैसे MA, M.Sc, M.Com आदि) होनी चाहिए। जनरल, OBC (क्रीमी लेयर) और EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम अंक 55% आवश्यक हैं। SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) और PwD उम्मीदवारों को 50% अंकों के साथ छूट दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने 19 सितंबर 1991 से पहले Ph.D. पूरी कर ली थी, उन्हें 5% अंकों की अतिरिक्त राहत दी जाएगी। PG फाइनल ईयर के छात्र भी इस परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क : अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) (नॉन-क्रीमी लेयर), और 40% या अधिक विकलांगता वाले PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250/- है। शेष सभी श्रेणियाँ (अनारक्षित सहित) और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क ₹500/- निर्धारित किया गया है। उपरोक्त सभी शुल्कों के अतिरिक्त, ₹40/- पोर्टल शुल्क भी देय होगा।21 से 28 नवंबर 2025 तक आवेदन करने वालों को 3,000 रुपये + 40 पोर्टल शुल्क देना होगा। 29 नवंबर से परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले तक आवेदन करने वालों को 25,000 रुपये + 40 पोर्टल शुल्क का भुगतान करना होगा।
कब होगी परीक्षा : 11 जनवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों को कुल तीन घंटे का समय मिलेगा।परीक्षा में दो पेपर होंगे पेपर 1 और पेपर 2, दोनों ही ऑब्जेक्टिव प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के होंगे। दोनों पेपर एक ही सत्र में होंगे, यानी बीच में कोई गैप नहीं होगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
- विज्ञापन प्रकाशन की तिथि : 15.10.2025।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 25.10.2025।
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 20.11.2025।
- आवेदन में त्रुटि सुधार की अवधि (विलंब शुल्क के बिना) : 30.10.2025 से 22.11.2025 तक।
- विलंब शुल्क के साथ आवेदन सुधार : ₹3,000/- (प्लस पोर्टल शुल्क ₹40/-) के साथ 21.11.2025 से
- 28.11.2025 तक परीक्षा की तिथि (संभावित): 11.01.2026।
- अत्यधिक विलंब शुल्क ₹25,000/- (प्लस पोर्टल शुल्क ₹40/-) के साथ भी आवेदन पत्र में सुधार ।जो 29.11.2025 के बाद अगले 10 दिनों तक लागू ।
MP SET Application Process: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवार MPPSC की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Apply Online” सेक्शन में जाएं और MP SET 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अगर आप नए उम्मीदवार हैं तो “New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें और यूजर आईडी बनाएं।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और अन्य डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें।
- सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का PDF डाउनलोड कर प्रिंटआउट जरूर ले लें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

