MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इनकी उम्मीदवारी निरस्त, राज्य पात्रता परीक्षा की तारीख भी बदली, 2 विषय ड्रॉप, 3 नए जोड़े, जानें अपडेट्स

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के उम्मीदवारों के लिए अपडेट है। MPPSC द्वारा डेंटल सर्जन भर्ती परीक्षा 2022 के उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त किए जाने के संबंध में सूचना जारी की गई है।मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 2137 में बताया गया है कि राहुल विश्नोई एवं सुदीप्ति सोनी द्वारा अपनी उम्मीदवारी निरस्त किए जाने के विरुद्ध अभ्यावेदन प्रस्तुत किया गया था। इनकी आपत्ति पर विचार करने के बाद दोनों की अभ्यावेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है। इसलिए उपरोक्त दोनों उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल नहीं हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत दंत शल्य चिकित्सक कुल 193 वैकेंसी के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए इंटरव्यू एमपी लोक सेवा आयोग के ऑफिस में दिनांक 30 मई से 2 जून के बीच कुल चार दिवस में आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए इंटरव्यू कॉल लेटर पीएससी मध्य प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर 19 मई से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कैंडीडेट्स डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य पात्रता परीक्षा 2022 पर अपडेट

  1. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा 2022 की तारीख में परिवर्तन किया गया है। मध्य प्रदेश पीएससी द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 2148 में बताया गया है कि, दिनांक 8 जनवरी 2023 को एमपी सेट के 23 विषयों की परीक्षा तिथि 4 जून 2023 घोषित की गई थी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इस तिथि में परिवर्तन किया गया है। मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2022 की नवीन तारीख 27 अगस्त 2023 घोषित की जाती है।
  2. इसके अलावा दो विषयों में परीक्षा का आयोजन नहीं होगा जबकि 3 नवीन विषय जोड़े गए हैं। MPPSC द्वारा जारी विज्ञप्ति क्रमांक 2149 में बताया गया है कि, म्यूजिक यानी संगीत, इलेक्ट्रॉनिक साइंस और मैथमेटिकल यानी गणितीय विज्ञान, उपरोक्त 3 नवीन स्नातकोत्तर विषयों को जोड़ा गया है।
  3. उपरोक्त तीनों विषयों की अभ्यर्थी दिनांक 19 मई से 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। त्रुटि सुधार के लिए 20 मई से 6 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। वही अरबी एवं पर्शियन सब्जेक्ट में एक भी उम्मीदवार द्वारा आवेदन नहीं किया गया इसलिए उपरोक्त दोनों विषय में परीक्षा का आयोजन नहीं होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews