MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इन पदों पर निकली है भर्ती, 3 सितंबर से पहले करें आवेदन, अक्तूबर में एग्जाम, 2 परीक्षाओं पर भी अपडेट

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक होम्योपैथी और विशेषज्ञ होम्योपैथी" पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 27 अगस्त 2024 को आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है।
mppsc

MPPSC SFS Mains Exam 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग ने राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा के आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर 3 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक 20 अगस्त से 5 सितंबर तक 50 रुपये प्रति सुझाव शुल्क देकर अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं।

MPPSC SFS Recruitment 2024

कुल पद: 74

योग्यता और आयु सीमा: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान या इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री पूरी करनी होगी। आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट दी जाती है।

आवेदन शुल्क : एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडबल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 , जनरल के लिए 800 और अतिरिक्त पोर्टल शुल्क 40 रुपये होगा।

कब होगी परीक्षा : एसएफएस मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 27 सितंबर से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आयुष विभाग व्याख्याता/ होम्योपैथी विशेषज्ञ परीक्षा इंटरव्यू डेट

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ चिकित्सक होम्योपैथी / विशेषज्ञ होम्योपैथी” पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में दिनांक 27.08.2024 को आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है। उपरोक्त पद हेतु आयोग द्वारा योग्य आवेदकों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए है, डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार हेतु अर्ह आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 10:00 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें। समस्त आवेदक साक्षात्कार पत्र में दर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/State_Forest_Service_Main_Exam_2024_Dated_01_08_2024.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews