नाबार्ड में नौकरी का मौका, 162 पदों पर निकली भर्ती, 3 फरवरी तक भरें फॉर्म

नाबार्ड ने 100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। ग्रेजुएट के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
NABARD Recruitment 2026

नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रुरल डेवलपमेंट ने डेवलपमेंट असिस्टेंट पदों पर भर्ती (NABARD Recruitment 2026) निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://www.nabard.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है, जिसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या 162 पद खाली हैं। जिसमें 3 पद डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिन्दी) के लिए खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित हैं। जनरल के लिए 80, ओबीसी के लिए 27 और एससी के लिए 21 पद खाली हैं। ईडब्ल्यूएस और एसटी के लिए 17-17 पद रिक्त हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है। वहीं एससी, एसटी और पीडबल्यूडी के लिए फीस 100 रुपये है।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर करियर नोटिस के सेक्शन में जाकर “डेवलपमेंट अस्सिटेंट ग्रुप-बी भर्ती” विज्ञापन को अच्छे से पढ़ें।
  3. इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें। जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  5. जिसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। इसे दर्ज करके लॉगिन करें।
  6. आवेदन पत्र को भरें। जरूरी दस्तावेजों, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  7. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  8. भविष्य के संदर्भ में कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें।

शैक्षणिक योग्यता 

डेवलपमेंट असिस्टेंट पद किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम अंक 50% होना चाहिए।  इसके अलावा कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान भी होना जरूरी है। डेवलपमेंट अस्सिटेंट (हिंदी) के लिए उम्मीदवारों के पास इंग्लिश या हिंदी माध्यम में 50% अंक के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। ग्रेजुएशन में हिंदी और इंग्लिश दोनों एक मुख्य/ इलेक्टिव सब्जेक्ट हो सकते हैं।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 जनवरी 1991 से लेकर 1 जनवरी 2005 के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। एसटी/एससी के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और ओबीसी के लिए 38 वर्ष है। वहीं पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 वर्ष और विधवा/तलाकशुदा महिलाओं को 5 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। प्रीलिम्स में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसकी अवधि 60 मिनट होगी। प्रश्न पत्र 3 सेक्शन में विभाजित होगा- इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग। प्रत्येक सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। मुख्य परीक्षा में अधिकतम अंक 200 होंगे। 150 बहुविकल्पी प्रश्न और तीन डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 135 मिनट होगी।

इतना होगा वेतन

नियुक्ति के बाद शुरुआती वेतन 23,100 रुपये प्रतिमाह होगा। जिसमें दो एडवांस इंक्रीमेंट भी शामिल होंगे। अधिकतम वेतन 55,700 रुपये हो सकता है। इसके अलावा दिए डीए, एचआरए और ट्रांसपोर्ट समेत कई भत्ते का लाभ भी मिलेगा। वर्तमान में डेवलपमेंट अस्सिटेंट के लिए वेतन 46,500 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews