Narottam Shekhsaria Scholarship Program 2024 : ब्याज मुक्त स्कॉलरशिप लोन के लिए कर सकते हैं आवेदन, जानें पात्रता

scholarship

demo pic

Narottam Shekhsaria Scholarship Program 2024 : यह स्कॉलरशिप नरोत्तम शेखसरिया एनजीओ द्वारा दी जा रही है। यह योग्यता-आधारित स्कॉलरशिप है उन मेधावी भारतीय छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जो भारत और विदेश में टॉप रैंकिंग संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं।

योग्यता

आवेदक की आयु 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। सभी भारतीय नागरिक आवेदन के पात्र हैं। आवेदक किसी मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री कर रहा हो या पूरी करने वाला हो और भारत या विदेश के शीर्ष संस्थानों में 2024 से शुरू होने वाले पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री कोर्स में नामांकित होना चाहिए। एडमिशन की स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहे आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।

क्या मिलेगा

ब्याज मुक्त स्कॉलरशिप लोन और परामर्श मार्गदर्शन।

आवेदन की अंतिम तारीख

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews