NTPC में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, सैलरी 2 लाख तक, 9 जून से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली गई है, इसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 9 जून 2025 है। अगर आप इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NTPC Recruitment 2025

NTPC Recruitment 2025: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ने डिप्टी मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है।आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 9 जून से पहले आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके साथ ही कम से कम 10 साल का एग्जीक्यूटिव अनुभव होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

NTPC Recruitment 2025

कुल पद: 150

पदों का विवरण

  • डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 70 पद
  • डिप्टी मैनेजर (मैकेनिकल) – 40 पद
  • डिप्टी मैनेजर (सी एंड आई) – 40 पद

आयु सीमा: अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी

शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/बीटेक डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ होनी चाहिए। कम से कम 10 साल का एग्जीक्यूटिव अनुभव होना अनिवार्य है।

सैलरी: उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में हर माह 70000 रुपये से लेकर 200000 रुपये तक मिलेंगे।इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी कंपनी की नीति के अनुसार मिलेंगी।

चयन प्रक्रिया: शॉर्टलिस्टिंग, रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट

NTPC Job : कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ntpc.co.in पर जाना होगा.
  • होम पेज पर आपको करियर सेक्शन पर क्लिक करना है.
  • नया पेज खुलने पर इस भर्ती से जुड़ी लिंक आपको शो हो जाएगी।
  • इस पर क्लिक करें और जारी नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई वाले टैब पर क्लिक करना है ।
  • मांगी गई डिटेल्स को लिखकर सबमिट कर देना है।
  • ऐसा करते ही आपका एप्लिकेशन फॉर्म भर जाएगा।
  • आप चाहे तो इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews