राष्ट्रीय महिला आयोग में निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, सैलरी 2 लाख तक, 28 नवंबर तक करें आवेदन

राष्ट्रीय महिला आयोग की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं/ग्रेजुएट/मास्टर्स/लॉ बैचलर डिग्री/डिप्लोमा आदि की डिग्री होनी चाहिए।
sarkari naukari 2026

National Commission For Women Recruitment : राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। एनसीडब्ल्यू ने सीनियर प्रिसिंपल प्राइवेट सेक्रेटरी, रिसर्च ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क समेत 30 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट ncw.nic.in पर जाकर 28 नवंबर 2024 तक आवेदन करना होगा।

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक स्तर पर 3 वर्ष के लिए सेवा प्रदान करने का मौका मिलेगा। इस दौरान वेतन और भत्ते दिए जाएंगे। 3 वर्ष के बाद यदि सरकार चाहे तो आपकी सेवा की अवधि को बढ़ा भी सकती है। नोटिफिकेशन के अनुसार, कुछ सेवाओं के लिए यह अवधि 3 वर्ष से लेकर 5 वर्ष तक निर्धारित की गई है।भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय महिला आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

NCW Rcruitment 2024

कुल पद : 33

पदों का विवरण :

  • लोअर डिवीजन क्लर्क : 1 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट : 6 पद
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर : 1 पद
  • प्राइवेट सेक्रेटरी : 5 पद
  • रिसर्च ऑफिसर : 2 पद
  • असिस्टेंट पीआरओ : 1 पद
  • रिसर्च असिस्टेंट : 4 पद
  • लीगल असिस्टेंट : 8 पद
  • असिस्टेंट लॉ ऑफिसर : 1 पद
  • प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी : 1 पद
  • सीनियर प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी : 1 पद
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर : 2 पद

आयु सीमा: उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

योग्यता: राष्ट्रीय महिला आयोग की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं/ग्रेजुएट/मास्टर्स/लॉ बैचलर डिग्री/डिप्लोमा आदि की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए शैक्षिक योग्यता मैट्रिकुलेशन या उसके समकक्ष है जबकि कुछ अन्य पदों के लिए स्नातक से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तथा विशेष डिग्री होनी आवश्यक है।

सैलरी: पदानुसार चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।अलग अलग पद के लिए अलग अलग सैलरी निर्धारित की गई है।

आवश्यक दस्तावेज :

आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,हस्ताक्षर,जाति प्रमाण पत्र,आयु प्रमाण का कोई दस्तावेज,सरकारी नौकरी से सम्बंधित दस्तावेज या अनुभव प्रमाण पत्र, ईमेल और मोबाइल नंबर।

आवेदन भेजने का पता :

ज्वाइंट सेक्रेटरी, नेशनल कमीशन फॉर वूमेन (NCW)
प्लॉट नंबर-21, जसोला इंस्टीट्यूशनल एरिया
नई दिल्ली-110025

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews