नवल शिप रिपेयर यार्ड ने निकाली 210 पदों पर भर्ती, 23 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन 

नवल शिप रिपेयर यार्ड ने 200 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 80वीं-10वीं पास और आईटीआई होल्डर्स के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। इससे पहले पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
Indian Army Recruitment 2026

नवल शिप रिपेयर यार्ड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Naval Ship Repair Yard Recruitment 2025) निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 23 नवंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट http://www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, वेतन, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विस्तार में दी गई है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 210 है। जिसमें से 1 वर्ष  ट्रेनिंग अप्रेंटिसशिप के लिए 168 और 2 वर्ष ट्रेनिंग अप्रेंटिसशिप के लिए 12 पद खाली हैं। नवल एयरक्राफ्ट यार्ड गोवा के लिए एक वर्षीय ट्रेनिंग अप्रेंटिस के लिए 30 पद खाली हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम और अन्य डिटेल आधार कार्ड से मिलान करने की सलाह दी गई है।  इसके अलावा आधार में फोटोग्राफ जन्मतिथि और बायोमेट्रिक भी अपडेटेड होना चाहिए।

उम्मीदवारों को सबसे पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके कैंडिडेट प्रोफाइल का प्रिंटआउट निकालकर नोटिफिकेशन में दिए गए एड्रेस पर विज्ञापन पब्लिश होने के 30 दिनों के भीतर भेज सकते हैं। इसके अलावा जरूरी दस्तावेज अटैच करने की सलाह भी दी गई है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आईटीआई ट्रेड के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होने के साथ-साथ एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।  नॉन आईटीआई ट्रेड (क्रेन ऑपरेटर ओवरहेड, फॉर्जर और हीट ट्रीटर) लिए दसवीं पास आवेदन कर सकते हैं। वहीं नॉन आईटीआई अप्रेंटिस रिगर के लिए आठवीं पास उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं।  गैर खतरनाक ट्रेड के लिए निर्धारित आयु सीमा 14 वर्ष और खतरनाक ट्रेड के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन 

सबसे पहले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद कक्षा आठवीं/दसवीं और आईटीआई में प्राप्त स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन  जनवरी 2026 में किया जाएगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी। ओएमआर बेस्ड एग्जाम के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। इंग्लिश और हिंदी दोनों ही माध्यमों में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

इतना मिलेगा वेतन

आईटीआई सर्टिफिकेट होल्डर को 9600 प्रति माह स्टाइपेन्ड मिलेगा।  क्रेन ऑपरेटर/ओवरहेड को 4,100 रुपये से लेकर 9020 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। फॉर्जर और हीट ट्रीटर अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 4100 रुपये से लेकर 9020 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। रिगर अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 3400 रुपये से लेकर 7480 रुपये स्टाइपेन्ड दिया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews