नेवल शिप रिपेयर यार्ड ने निकाली 240 पदों पर भर्ती, ITI होल्डर्स के लिए अच्छा मौका, जल्द करें आवेदन

नेवल शिप रिपेयर यार्ड में 200 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस जारी है। युवाओं के लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। डेडलाइन नजदीक है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
BEML recruitment 2026

नेवल शिप रिपेयर यार्ड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Naval Ship Repair Yard Recruitment) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तारीख 3 अप्रैल 2026 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। इसमें एप्लिकेशन फॉर्म के साथ-साथ पात्रता, चयन प्रक्रिया और वैकेंसी से संबंधित अन्य जानकारी डिटेल में उपलब्ध है।

रिक्त पदों की संख्या 240 है। वैकेंसी को अलग-अलग ट्रेड के हिसाब से विभाजित किया गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के लिए 21, इलेक्ट्रीशियन के लिए 29, मैकेनिक के लिए 18, फिटर के लिए 31, मशीनिस्ट के लिए 9, मैकेनिक मोटर व्हीकल के लिए 8, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन के लिए 6, टर्नर के लिए एक, वेल्डर (गैस एंड इलेक्ट्रिक) के लिए 14, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के लिए 15, फाउंड्रीमैन के लिए तीन, शीट मेटल वर्कर के लिए 16, ड्राउट्समैन (सिविल) के लिए 3, ड्राउट्समैन (मैकेनिकल) के लिए 2, सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट के लिए 14, इलेक्ट्रोप्लेटर के लिए दो प्लंबर के लिए 5, मैकेनिक डीजल के लिए 8, टेलर जनरल के लिए तीन, पेंटर जनरल के लिए 8, शिप राइटवुड के लिए 18 पद खाली हैं।

ऐसे करें अप्लाई 

उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेजों के साथ “एडमिरल सुपरीटेंडेंट (एटीएस प्रभारी अधिकारी के लिए), एटीएस अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग स्कूल, नेवल शिप रिपेयर यार्ड नवल बेस कोची, 682004” पर भेजना होगा। जरूरी दस्तावेजों में  दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जन्म प्रमाण पत्र, आईटीआई मार्क शीट/सर्टिफिकेट, कक्षा दसवीं सर्टिफिकेट/मार्कशीट, कम्युनिटी सर्टिफिकेट और पैन-आधार कार्ड की स्वप्रमाणित कॉपी शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 50% अंक के साथ दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास/ नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए। ट्रेड में न्यूनतम 65% अंक होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 साल है। अधिकतम आयु सीमा पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

ऐसे होगा चयन 

सबसे पहले उम्मीदवारों को आवेदन में दर्ज किए गए डेटा के हिसाब से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मेडिकल टेस्ट भी होगा। ट्रेनिंग की शुरुआत जुलाई 2026 से हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews