NEET UG 2022: इंतजार खत्म! इस दिन से अभ्यार्थी कर पाएंगे रेजिस्ट्रैशन, NEET PG Counselling होल्ड पर      

MP

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इस साल होने वाले नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंटरेंस टेस्ट (NEET UG 2022) की घोषणा कर दी है। इस साल NEET UG 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी और 2 अप्रैल से उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। बता दें कि यह परीक्षा मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें लाखों की आबादी में विद्यार्थी बैठते हैं। इस साल परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 7 मई, 2022 तक आवेदन कर पाएंगे, जिसके बाद 5 दिन के लिए आवेदन में सुधार करने की तारीख की घोषणा भी NTA मई के बीच में कर सकता है।

यह भी पढ़े…  MP स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर आयोग सख्त, गाइडलाइन जारी, पुलिस वेरिफिकेशन होगा अनिवार्य

पिछले साल करीब 16,14,777 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 95.6% उम्मीदवार इस परीक्षा का हिस्सा बने थे और करीब 56% उम्मीदवारों को परीक्षा के जरिए अलग-अलग मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिला था। NEET UG 2022 एप्लीकेशन तारीख की घोषणा नेशनल मेडिकल कमीशन, मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ और मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन के खास बातचीत के बाद ही की गई है। ऐसा पहली बार होगा जब इस परीक्षा में बैठने के लिए किसी प्रकार के अधिकतम आयु सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है। हालांकि इससे पहले से 25 साल से अधिक जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठ नहींसकते थे और 30 साल से अधिक उम्र के आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवार इस वर्ष परीक्षा में भाग नहीं ले सकते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

NEET PG Counselling मोप अप राउन्ड रद्द

बात NEET PG Counselling की करें तो सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पीजी काउंसलिंग 2021- 2022 सेक्शन को रद्द कर दिया है। अपेक्स कोर्ट यह फैसला लिया था कि एक विशेष काउंसलिंग के राउंड को 146 सीटों के लिए आयोजित किया जाएगा। लेकिन 31 मार्च को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG Counselling को स्थगित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक पीजी काउंसलिंग का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews